2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त! पुल अधूरा, सड़क बह गई किलकिला, खतरे में है ग्रामीण…

CG Heavy Rain: जशपुर जिले के पत्थलगांव में हो रही झमाझम बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिले के कई नदी-नाले उफान पर हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 5 Jul 2025, 3:34 PM IST

झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त! पुल अधूरा, सड़क बह गई किलकिला, खतरे में है ग्रामीण...(photo-patrika)

झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त! पुल अधूरा, सड़क बह गई किलकिला, खतरे में है ग्रामीण...(photo-patrika)

CG Heavy Rain: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में हो रही झमाझम बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिले के कई नदी-नाले उफान पर हैं, इसी बीच प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पत्थलगांव किलकिला से केराकछार तक बन रहे सड़क मार्ग में बहनाटांगर गांव के पास स्थित बेनसारी नाला पर निर्माणाधीन पुलिया, जिसकी लागत दो करोड़ बाईस लाख रुपए है, आज तक पूरी नहीं हो सकी है।

CG Heavy Rain: बहनाटांगर के ग्रामीण खतरे में

पुलिया निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा अस्थायी रूप से बनाए गए डायवर्ससन सड़क पहली ही बारिश में हालत खराब हो गई। हो रही झमाझम बारिश से तेज बहाव में हुयूम पाइप सहित यह ड्राइवर्जन सड़क बह गया। स्थिति यह हो गई है कि ग्रामीण लकड़ियां रखकर नदी पार करने को मजबूर हैं, जिससे उनकी जान जोखिम में पड़ रही है। ड्राइवर्जन सड़क के बहने से करीब दर्जन भर गांवों का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

लोगों को अब 20 से 25 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर अपने गांव पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि यह सड़क समय पर और मजबूत बनी होती, तो उन्हें इतनी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। सड़क बहने से क्षेत्र के लोग खासे नाराज और परेशान हैं।