28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jashpur Accident: चलती हुई स्कूटी पर सीधे खड़ी हो गई लड़की, किया ऐसा खतरनाक काम, 2 दिन बाद हुई मौत

Jashpur Accident News: रास्ते में स्कूटी चला रही युवती का सिर में पहना हुआ टोपी अचानक हवा में उड़ गया, जिसे वह चलती स्कूटी से पकड़ने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच अनियंत्रित होकर तीनो युवतियां स्कूटी समेत गिर पड़ीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 7 Apr 2025, 10:53 AM IST

मैं शौच से होकर आता हूं…. यह कहकर जंगल की ओर गया युवक, अगले दिन इस हाल में मिली लाश, फैली सनसनी

Jashpur Accident: बगीचा थाना अंतर्गत ग्राम डहाटोली निवासी तीन सहेलियां 2 अप्रैल को एक ही स्कूटी में सवार होकर राजपुरी घाट के तरफ घूमने गई थीं। वहां से होकर घर लौटने के दौरान रास्ते में स्कूटी चला रही युवती का सिर में पहना हुआ टोपी अचानक हवा में उड़ गया, जिसे वह चलती स्कूटी से पकड़ने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच अनियंत्रित होकर तीनो युवतियां स्कूटी समेत गिर पड़ीं।

हादसे में स्कूटी सवार एक युवती को अंदरूनी चोटें आई थी, लेकिन तीनो ने बगीचा अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद घर लौट गए थे। दो दिन बाद एक युवती के सीने में तेज दर्द उठा, तो परिजन उसे लेकर बगीचा अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। मामले में बगीचा पुलिस ने लापरवाही पूर्वक स्कूटी चला रही युवती के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार बगीचा थाना अंतर्गत ग्राम डहाटोली निवासी पुष्पा बाई पति लक्ष्मण राम उम्र 28 वर्ष को गांव की रानी नागेश दो अप्रैल के रात को घर आकर बताई कि वे शाम करीब 05:00 बजे स्कूटी क्रमांक सीजी 15 डी जेड 4661 में सवार होकर, पुष्पा की बहन चांदनी बाई एवं सरस्वती बाई को लेकर घूमने के लिए राजपुरी घाट के तरफ गए हुए थे।

वहां से होकर शाम करीब 6 बजे घर लौटते समय राजपुरी घाट नाका बेरियर के पास पंहुचे थे, उसी दौरान रानी नागेश का पहना हुआ टोपी हवा में उड़ गया, जिससे स्कूटी अनियंत्रित हो गई और तीनों गिर पड़े। हादसे में रानी नागेश को मामूली चोट आईं, वहीं सरस्वती बाई को दाहिने पैर एवं चांदनी बाई को सीना, दाहिना जांघ, दाहिना पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोट लगी।

यह भी पढ़े: Jashpur News: शादी से चंद रोज पहले सरपंच की बेटी की मौत, जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव, परिवार में छाया मातम

युवती की हुई मौत

हादसे के बाद तीनों शासकीय अस्पताल बगीचा आकर ईलाज कराए हैं। चांदनी का ईलाज हो जाने की बात जानने के बाद उसके परिजन दुबारा चिकित्सक के पास उसे नहीं ले गए, लेकिन दो दिन बाद 4 अप्रैल को चांदनी के सीने में अचानक तेज दर्द होने लगा और उसे लेने में कठिनाई होने लगी तब परिजन चांदनी को बगीचा अस्पताल में पहुंचे, यहां ईलाज के दौरान दोपहर को चांदनी की मौत हो गई हो गई है।

चांदनी की मौत स्कूटी चालक रानी बाई के द्वारा स्कूटी को तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक उतावलेपन से चलाते से हुई दुर्घटना के कारण होने पर मृतिका की बहन पुष्पा बाई की रिपोर्ट पर बगीचा पुलिस ने स्कूटी चालक रानी नागेश के खिलाफ धारा 106-1 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।