
कांसाबेल जनपद अध्यक्ष पर लगा अनाचार का आरोप, नाबालिग छात्रा के साथ किया ये
जशपुरनगर. नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर अनाचार करने के मामले में कांसाबेल पुलिस ने जनपद पंचायत के अध्यक्ष मोती लाल भगत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने की जानकारी लगते ही आरोपी मोतीलाल भगत फरार हो गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय पीडि़ता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि मोतीलाल भगत ने उसे अपने खर्च पर पढ़ाई कराने का लालच दिया था और उसे उसके गांव से कांसाबेल स्थित एक किराए के मकान में रखा था, इसी दौरान आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के दबाव डाला। पीडि़ता ने बताया कि उसने संबंध बनाने से इंकार करते हुए विरोध किया तो आरोपी ने अपने रसूख की धौंस दिखाई और उसके परिजनों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। इस पर वह डर गई और फिर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी जनपद अध्यक्ष के द्वारा छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद पीडि़ता ने उसे जब शादी करने की बात कही तो आरोपी ने उसे ओडिशा के कोणार्क ले जाकर शादी कर लिया। छात्रा के साथ मंदिर में शादी कर लेने की बात जब आरोपी मोतीलाल की पत्नी को लगा तो उसने इसका विरोध करना शुरु कर दिया था। पत्नी के द्वारा विरोध करने पर मामले को लेकर गांव में सामाजिक बैठक भी हुई जिसमें आरोपी ने पत्नी और पीडि़ता को सम्पत्ति में बराबर का हिस्सा देने का लिखित में भरोसा दिया। जिसके बाद यह मामला सुलझ गया था। लेकिन इस मामले को लेकर दोबारा उस वक्त विवाद खड़ा हुआ, जब आरोपी ने पीडि़ता को उसके घर ले जा कर छोड़ दिया था। आरोपी के द्वारा पीडि़ता को घर छोड़ देने के बाद एक बार फिर मामला गर्म हो गया और एक बार फिर सामाजिक बैठक हुई जिसमें लिए गए फैसले के बाद पीडि़ता ने कांसाबेल थाने में शिकायत की है।
& शिकायत की जांच के बाद आरोपी मोतीलाल भगत के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
केपी चौहान, थाना प्रभारी कांसाबेल
Published on:
14 Aug 2018 05:32 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
