11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जशपुर नगर

मितानिन बनी मसीहा: डिलीवरी के बाद महिला को 1.5 किमी पीठ पर लादकर पहुंचाया अस्पताल, देखें VIDEO

Chhattisgarh News: गांव में एक मितानिन ने ना केवल समय पर एक गर्भवती महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई, बल्कि उसे अपनी पीठ पर उठाकर 1.5 किलोमीटर दूर अस्पताल तक पहुंचाया।

Google source verification

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से मानवता और सेवा भावना की मिसाल पेश करने वाली एक मार्मिक घटना सामने आई है। मनोरा विकासखंड के सोनक्यारी (सतालूटोली) गांव में एक मितानिन ने ना केवल समय पर एक गर्भवती महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई, बल्कि उसे अपनी पीठ पर उठाकर 1.5 किलोमीटर दूर अस्पताल तक पहुंचाया। इस पल का वीडियो भी सामने आया है।

मामला उस वक्त का है जब गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, लेकिन गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला पुल टूटा हुआ था, जिसके कारण एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई। हालात की गंभीरता को समझते हुए मितानिन ने महिला के घर पर ही सुरक्षित प्रसव कराया।

डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों की हालत देखते हुए उन्हें जल्द अस्पताल ले जाना जरूरी था। ऐसे में मितानिन ने महिला को पीठ पर लादकर मुश्किल रास्ते से 1.5 किलोमीटर दूर अस्पताल तक पहुंचाया। यह घटना न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत को उजागर करती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में मितानिनों की अहम भूमिका को भी उजागर करती है।

बड़ी खबरें

View All

जशपुर नगर

छत्तीसगढ़