
मानसून की बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
पत्थलगांव. नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुल कर जनता के सामने आ गई है। पिछले दो दिनो से शहर मे हो रही बारिश से यहां की नालियों का गंदा बदबूदार पानी सड़को पर बहने लगा है,यहा की नगर पंचायत के द्वारा पूरे साल भर सफाई को लेकर ढोल पिटते देखा गया था। लेकिन मानसुन की पहली बौछारो से नगर पंचायत की पोल खुद खुलकर जनता के सामने आ गई। पिछले कई वर्षो से यहां की नालियों मे ठीक ढंग से साफ-सफाई ना होने के कारण अधिकांश नालियां जाम हो गई है। जिसमे गंदे पानी की निकासी ना के बराबर हो पाती है। इसके विपरीत नगर पंचायत ने स्वच्छता अभियान मे अपना सहयोग बताते हुए सफाई अभियान में खुब वाहवाही बटोरने का काम किया है। लेकिन यहां की नालियों का गंदा पानी सड़को पर बहते देखकर लोगो ने एक बार फिर नगर पंचायत पर आरोप लगाना शुरू कर दिए हैं। सोमवार शहर में हुई झमाझम बारिश के बाद पचास लाख से भी उपर की लागत से बनाई गई अंबिकापुर रोड की नाली का गंदा पानी एक बार फिर लोगों की दुकान व घर के अंदर प्रवेश कर गया था। ऐसा ही कुछ हाल अंबेडकर नगर मे भी देखने को मिला। विजय अग्रवाल के घर के सामने की नाली का गंदा पानी निकलकर यहां की सीसीसडक के उपर से बह रहा था,जिससे यहा से होकर गुजरने वाले लोगो को गंदे पानी के छिंटे लग रहे थे।
नाक मे रूमाल रखकर पार कर रहे रोड : मानसून की झमाझम बारिश होने के बाद नालियों का गंदा व बदबूदार पानी सड़क के उपर से बहने के कारण इन मार्गो से गुजरने वाले लोगो को नाक के आगे रूमाल रखकर चलना पड रहा था। बताया जाता है कि पिछले साल नगर पंचायत की नालियों की दुर्दशा के कारण सेठ पारा के अनेक घर व प्रतिष्ठानो मे नाली के गंदे पानी के साथ सांप बिच्छु भी घुस गए थे। जिसके कारण पीडि़त परिवार के लोगो को उंचे मंच का सहारा लेकर पूरी रात बैठकर गुजारनी पडी थी, इस मौहल्ले की कुछ समाजसेवी महिलाओं ने नगर पंचायत की कार्यशैली को लेकर तत्कालिक एसडीएम, तहसीलदार व थाने मे भी शिकायत की थी। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी नगर पंचायत नालियों का जाम खोलने मे असफल साबित हुआ। जिसके बाद अब बारिश शुरू होते ही लोगो को नालियों का गंदा पानी अपने घर मे घुसने की चिंता सताने लगी है।
Published on:
12 Jun 2018 08:08 am
बड़ी खबरें
View Allजशपुर नगर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
