8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तहसीलदार ने प्रताड़ित किया तो ढाबा संचालक ने परिवार सहित मांगी इच्छा मृत्यु, जांच के आदेश

13 जनवरी को तहसीलदार अपने दो साथियों के साथ दशरथ जायसवाल के ढाबे पर आया और खाना लाने की बात कही। संचालक ने भीड़ ज्यादा होने का हवाला देते हुए थोड़ा इन्तजार करने को कहा। इसीबात पर तहसीलदार भड़क गए और संचालक को गाली देते हुए ढाबा बंद करवाने की धमकी देने लगे।

less than 1 minute read
Google source verification
तहसीलदार ने प्रताड़ित किया तो ढाबा संचालक ने ने परिवार सहित मांगी इच्छा मृत्यु, जांच के आदेश

तहसीलदार ने प्रताड़ित किया तो ढाबा संचालक ने ने परिवार सहित मांगी इच्छा मृत्यु, जांच के आदेश

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला मुख्यालय से लगे ग्राम डोड़काचौरा के एक 70 वर्षीय ढाबा संचालक दशरथ जायसवाल ने तहसीलदार कमलेश मिरी की प्रताड़ना से तंग आकर कलेक्टर से इच्छामृत्यु की मांग की है। उनहोंने प्रार्थनापत्र भी तहसीलदार को दिया। कलेक्टर ने मामले की एसडीएम से जांच कराने की बात कही है।

बिना बताये अनुपस्थित रहना पड़ा भारी, कलेक्टर ने तहसीलदार को किया सस्पेंड

जानकारी के अनुसार, 13 जनवरी को तहसीलदार अपने दो साथियों के साथ दशरथ जायसवाल के ढाबे पर आया और खाना लाने की बात कही। संचालक ने भीड़ ज्यादा होने का हवाला देते हुए थोड़ा इन्तजार करने को कहा। इसीबात पर तहसीलदार भड़क गए और संचालक को गाली देते हुए ढाबा बंद करवाने की धमकी देने लगे।

जिसके कारण ढाबा संचालक का पूरा परिवार डरा हुआ है और उसने पत्र लिख कर जिलाधिकारी से इच्छामृत्यु की मांग की है। संचालक ने आवेदन की कापी राज्यपाल, कलेक्टर, एसपी, प्रभारी मंत्री, नेता प्रतिपक्ष विधानसभा, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग, मानव अधिकार आयोग को भी भेजी है।

ढाबा संचालक की शिकायत के बाद इस मामले में जांच बिठा दी गयी है। जिसके प्रभारी अधिकारी एसडीएम जशपुर हैं। वहीं इस मामले में जशपुर कलेक्टर निलेश कुमार का कहना है कि होटल संचालक से दुर्व्यवहार की शिकायतें मिली है। जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

ये भी पढ़ें: भगवान का दर्शन कराने के नाम पर अश्लील वीडियो दिखा लड़कियों का करता था यौन शोषण, गिरफ्तार

बड़ी खबरें

View All

जशपुर नगर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग