इधर शादी कर लाए परिवार पर मानो पहाड़ टूट गया हो, भारी भरकम खर्च करने के बाद युवक की शादी में हुए खर्च से परिवार ठीक से संभला भी नहीं था कि महिला घर छोड़कर अपने आशिक संग भाग खड़ी हुई। मामला जोराडोल एवं इंद्रकालो कापू पंचायत का है, जोराडोल के रहने वाले युवक के साथ इंद्रकालो की रहने वाली महिला का महज दो सप्ताह पूर्व ही पूरे रिति - रिवाज के साथ विवाह हुआ था, परंतु शायद यह विवाह युवती की रजामंदी से नहीं कराया गयी। यही कारण बना की वह दो सप्ताह के भितर ही अपने पति को छोड़कर अपने आशिक के साथ रहने फरार हो गई।