1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीईओ दफ्तर में 3 क्लर्क, चौकीदार, ड्राइवर और प्रधानपाठक ने रात में की घटिया हरकत, वीडियो वायरल

Viral Video: जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने तीनों क्लर्क समेत 6 लोगों को किया सस्पेंड (Suspend), सोशल मीडिया (Social Media) में वीडियो वायरल (video viral) होने के बाद की गई कार्रवाई

2 min read
Google source verification
Video viral

Jashpur DEO Office

जशपुर. Viral Video: जशपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Video viral on Social media) हो रहा है। इसमें कार्यालय के ही 5 कर्मचारी व प्राइमरी स्कूल का एक प्रधानपाठक रात में शराबखोरी कर रहे हैं। कर्मचारियों व शिक्षक की इस घटिया हरकत का वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 6 लोगों को सस्पेंड (DEO suspended 6 employees) कर दिया है। इसमें कार्यालय के 3 क्लर्क, चौकीदार, वाहन चालक व प्रधानपाठक शामिल हैं।


सरकारी दफ्तरों से आए दिन शराबखोरी समेत अन्य ऐसे कार्यों की खबरें सामने आती रहती हैं जो उक्त विभाग को शर्मसार करने वाली होती हैं। ऐसा ही एक मामला जशपुर जिले के शिक्षा विभाग से सामने आया है।

यहां के डीईओ कार्यालय में पदस्थ 5 कर्मचारियों व एक प्रधानपाठक का शराब पीते वीडियो वायरल हो रहा है। टेबल पर चखना व शराब की बॉटल रखी हुई हैं। शुक्रवार की रात 10.30 बजे मौके पर पहुंचे लोगों ने जब वीडियो बनाना शुरु किया तो एक-एक कर सभी कर्मचारी वहां से भागने लगे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (Viral Video) जब जिला शिक्षा अधिकारी ने देखा तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 कार्यालयीन कर्मचारी व प्राइमरी स्कूल के एक प्रधानपाठक को सस्पेंड कर दिया है।

यह भी पढ़ें: कलक्टर ने ब्लैक बोर्ड पर लिखा गणित का सवाल, कहा- इसे हल करो, नहीं सोल्व कर पाए स्वामी आत्मानंद स्कूल के शिक्षक


ये कर्मचारी किए गए सस्पेंड
डीईओ द्वारा सस्पेंड किए गए कर्मचारियों में डीईओ कार्यालय जशपुर मे ंपदस्थ सहायक ग्रेड-2 रवि कुमार भगत, नरेंद्र कुमार भगत, सहायक ग्रेड-3 संजीव बरवा, वाहन चालक निर्मल कुमार, चौकीदार शिवनाथ राम तथा प्राइमरी स्कूल सिटोंगा के प्रधानपाठक शिवराम भगत शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: आरटीई के तहत बच्चों को देना है नि:शुल्क यूनिफॉर्म, किताबें और कॉपियां, निजी स्कूल कह रहे- हम कहां से दें

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

जशपुर नगर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग