
घर में सो रही 70 साल की बुजुर्ग महिला को युवक ने बनाया हवस का शिकार
जशपुर. Man Rape 70 Year Old Women: मनोचिकित्सकों के अनुसार दुष्कर्म करने वाले लोगों की मनोदशा ठीक नहीं होती है। ऐसे लोग दिखने में भले सामान्य लगें लेकिन वो मानसिक विकृति के शिकार होते हैं।
समाज में ऐसे मानसिक रूप से विकृत लोगों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। यही वजह है की कभी 3 साल की मासूम तो कभी 70 साल की महिला को भी ऐसे विकृत लोग अपने हवस का शिकार बना रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला पत्थलगांव में सामने आया है जहां एक 70 साल की महिला से उसके पड़ोस के गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया है। आरोपी युवक ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला रात में अपने घर में सो रही थी, तभी मुड़ापारा गांव के रहने वाले पीटर एक्का ने शराब के नशे में महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
दुष्कर्म की शिकार वृद्ध महिला ने मंगलवार को पत्थलगांव थाने में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।पत्थलगांव पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Published on:
29 Aug 2019 09:14 pm
बड़ी खबरें
View Allजशपुर नगर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
