5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घायल हुए भाई को देखने गई छोटी बहन की सदमे से मौत!

हादसा: मंगलवार को कुकर फटने से भाई को अस्पताल में घायल अवस्था में देखने के बाद से रो-रोकर छोटी बहन का हाल था बेहाल

2 min read
Google source verification
The victim's family is in shock after the accident.

हादसे के बाद पीडि़त परिवार सदमें में।

जशपुरनगर. बताया जा रहा है कि मंगलवार को हुए घटना के बाद अपने घायल भाई को अस्पताल में देखने के बाद से बच्ची सदमे में थी। हालाकि अभी तक प्रशासन के तरफ से मौत के सही कारणों का खुलासा अभी नहीं किया गया है। ज्ञात हो कि जिले के कांसाबेल के ग्राम जामटोली स्कूल में मंगलवार को मध्याह्न भोजन बनाने समय कूकर से गैस लिकेज मामले में 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें एक छात्र आकाश सिदार को भी घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती किया था। अस्पतालों भर्ती करने के बाद उसकी छोटी बहन आकांक्षा सिदार भाई से मिलने अस्पताल पहुंची जिसके बाद से ही आकांक्षा के दिल में भय बना हुआ था। परिजनों सहित ग्रामीणों का कहना है कि बच्ची कल से रो रही थी, लगातार रोने के बाद बच्ची को बुखार भी आया, जिसके बाद हॉस्पिटल में इंजेक्शन दिया गया साथ ही सिरप भी दी गई। बुधवार को सुबह बच्ची अपने मां के साथ बाजार कपड़ा लेने गई थी, उसके बाद जैसे ही अस्पताल पहुंचे अचानक सदमें में बच्ची की मृत्यु हो गई। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि बच्ची का पहले भी तबियत खराब रहा है। घटना के बाद परिजन सदमें में हैं।

बुरी तरह झुलसी छात्रा को संक्रमण का खतरा - झुलसी हुई छात्रा नेहा के परिजनों ने उच्चस्तरीय ईलाज की मांग करते हुए आर्थिक सहायता की अपील की है।फिलहाल छात्रा कांसाबेल के सामुदायिक अस्पताल के जनरल वार्ड में है जहां उसे संक्रमण का खतरा बना हुआ है। पूरे मामले में कांसाबेल बीईओ बीईओ संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जामपानी प्राथमिक शाला के शिक्षक जलेश्वर भगत, हेडमास्टर की लापरवाही सामने आई है।कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है। मामले में कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने गंभीरता से कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने छात्रा के उच्चस्तरीय ईलाज की समुचित व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने की बात कही है।

हादसे के बाद पीडि़त परिवार सदमें में।

बड़ी खबरें

View All

जशपुर नगर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग