
मयाली के इसी बांध के समीप होगी स्पॉटस-लैंड, वाटर एंड एयर एक्टीविटीज।
जशपुरनगर. जशपुर जिले में पर्यटन के विकास के उद्देश्य से इस बार मयाली नेचर पार्क में आगामी 12 से 14 फरवरी तक होने वाले चाइम्स युवा महोत्सव का आयोजन कराया जा रहा है। इससे पूर्व भी 2019 में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया था, कोरोना काल के बाद फिर से इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में एडवेंचर स्पॉटस-लैंड, वाटर एंड एयर एक्टीविटीज, सांस्कृतिक प्रोग्राम, गायन वादन, किसान मेला, विभागों की प्रदर्शनी, क्राफ्ट मेला खेलकूद एवं अन्य कार्यक्रम होंगे। जिले के कुनकुरी के समीप मयाली नेचर पार्क के समीप, कुनकुरी विधायक यूडी मिंज के मार्गदर्शन में रविवार से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी 13 फरवरी को आना सुनिश्चित हुआ है। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों के रूप में उमेश पटेल मंत्री उच्च शिक्षा छग शासन एवं जिले के प्रभारी मंत्री, रामपुकार सिंह उपाध्यक्ष जनजातीय सलाहकार परिषद, विनय भगत विधायक जशपुर, प्रकाश नायक विधायक रायगढ़, चन्द्रदेव राय विधायक बिलाईगढ़, मोहित केरकेट्टा विधायक पाली तानाखार, अटल श्रीवास्तव अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, सुरेंद्र शर्मा अध्यक्ष कृषक कल्याण भी शामिल होंगे।
प्रतिस्पर्धा और प्रशिक्षण के विभिन्न कार्यक्रम- रविवार से आयोजित हो रहे युवा महोत्सव में बौद्धिक एवं सृजनात्मक स्पर्धाएं होंगी, जिसमें चित्रकला-जूनियर-सीनियर एवं ओपन, मेंहदी जूनियर-सीनियर एवं औपन, तात्कालिक भाषण सीनियर वर्ग शामिल होंगे। इस अवसर पर जिले के कृषकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें कृषि एवं उद्यानिकी उन्नत विधि से फसल उत्पादन एवं कीट रोग प्रबचन, पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट मार्केटिंग, लघु धान्य मिलेट, पशुपालन - गाय, बकरी, सुकर, कुक्कुट, बत्तख पालन रोग प्रबंधन आहार प्रबंधन एवं दुग्ध प्रसंस्करण, मत्स्य पालन मच्छन इंडियन मेजर कार्प, देसी मागुर पालन एवं रोग पहचान, बायो पलैक्स, आरएएस प्रणली द्वारा उच्च घनत्व मत्स्य पालन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसी प्रकार संध्याकालीन कार्यक्रमों में एकांकी शिक्षाप्रद सीनियर एवं ओपन वर्ग, गायन प्रतियोगिता एकल एवं सामूहिक जूनियर एवं सीनियर वर्ग। एडवेंचर स्पॉटस-लैंड, वाटर एंड एयर एक्टीविटीज 11 से 14 फरवरी तक। खेलकूद स्पर्धाओं में तीरंदाजी सीनियर एवं ओपन वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगे। संध्याकालीन कार्यक्रम वायस ऑफ जशपुर में फोकगीत संस्कृति पर आधारित नागपुरी स्टार कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।
जैव विविधता एवं पर्यटन की छटा- तीन दिवसीय युवा महोत्सव में राजीव युवा मितान प्रशिक्षण व्यक्तित्व विकास एव नेतृत्व क्षमता प्रशिक्षण एनआरएलएम बिहान समूह रोजगार उन्मुखी प्रशिक्षण एवं संगोष्ठी का आयोजन होगा जिसमें, जशपुर की जैव विविधता एवं पर्यटन के अवसर विषय निर्धारित किया गया है।
Published on:
11 Feb 2023 12:06 am
बड़ी खबरें
View Allजशपुर नगर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
