20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fact Check: जशपुर में प्राइवेट विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह, कलेक्टर ने कहा- जंगल की आग हो सकती है, देखें वीडियो

Plane Crash Rumours: जशपुर जिले में प्राइवेट विमान क्रैश होने की खबर सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। लेकिन जिला प्रशासन ने तत्काल जांच के बाद स्पष्ट किया कि यह सूचना पूरी तरह अफवाह है।

2 min read
Google source verification
विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह (फोटो सोर्स- पत्रिका)

विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Fact Check: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नारायणपुर-चारभाठी इलाके में सोमवार दोपहर कथित एयर एम्बुलेंस (प्राइवेट एयरक्राफ्ट) क्रैश होने की खबर सामने आई थी, लेकिन जांच के बाद यह पूरी तरह अफवाह साबित हुई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का विमान हादसा नहीं हुआ है। फिलहाल ग्रामीणों से जानकारी ली जा रही है, लेकिन अब तक किसी ने विस्फोट की आवाज सुनने की पुष्टि नहीं की है और मौके से कोई भी ठोस साक्ष्य नहीं मिला है।

जानकारी के अनुसार, नारायणपुर क्षेत्र की पहाड़ियों में धुआं उठने की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। जांच के दौरान वहां विमान दुर्घटना से जुड़े कोई भी साक्ष्य नहीं पाए गए। इसके बाद पुलिस, जिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से पूरे क्षेत्र की निगरानी की।

Fact Check: एयरक्राफ्ट क्रैश की खबर अफवाह

राज्य सरकार ने भी इस मामले पर बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। सरकार की ओर से बताया गया कि कुछ मीडिया चैनलों और वेब पोर्टलों में जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में विमान क्रैश की जो खबरें प्रसारित की गई थीं, वे गलत और भ्रामक हैं। किसी भी तरह की विमान दुर्घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, मौके पर जो धुआं देखा गया था, वह जंगल में सूखे पत्तों में लगी आग के कारण उठ रहा था। साथ ही, खनिज सर्वे कार्य में लगे हेलीकॉप्टर को क्षेत्र के ऊपर उड़ते हुए देखने के कारण स्थानीय लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई और इसे विमान हादसा समझ लिया गया।

कलेक्टर बोले- जंगल की आग हो सकती है

जिला कलेक्टर रोहित व्यास ने भी स्पष्ट किया कि ओडिशा, झारखंड या छत्तीसगढ़ के किसी भी हिस्से से किसी एयरक्राफ्ट के लापता होने की कोई सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में यह मामला जंगल में लगी आग और उससे उठे धुएं का ही प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसकी विस्तृत जांच जारी है।

देखें Video

पायलट और को-पायलट की मौत भी अफवाह

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर एक 9 सेकेंड का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें पहाड़ी क्षेत्र से धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा था। इसी वीडियो के आधार पर विमान दुर्घटना की अफवाह फैल गई थी। इस बीच यह भी खबरें वायरल हुई थीं कि इस कथित हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई है, लेकिन प्रशासन ने इन दावों को पूरी तरह निराधार बताया है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

रायपुर से उड़ानें ठप! 2 साल में आधा दर्जन फ्लाइट बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी- छत्तीसगढ़ के रायपुर में फ्लाइटों के लगातार बंद होने के कारण हवाई सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 2 सालों में आधा दर्जन सीधी और वाया चलने वाली फ्लाइटों को यात्रियों की कमी का हवाला देते हुए बंद कर दिया गया है। जबकि रायपुर से 60 से 64 विमानों के जरिए रोजाना करीब 8000 यात्री आवागमन करते है। लेकिन, फ्लाइटों के बंद करने से वह हवाई कनेक्टिविटी से कट गए है… पूरी खबर पढ़े