16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Flight News: रायपुर से उड़ानें ठप! 2 साल में आधा दर्जन फ्लाइट बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

CG Flight News: रायपुर में पिछले 2 वर्षों में आधा दर्जन से ज्यादा फ्लाइटें बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना हजारों यात्रियों की आवाजाही के बावजूद कई रूट की उड़ानें बंद होने से एयर कनेक्टिविटी प्रभावित हुई है।

2 min read
Google source verification
CG Flight News: रायपुर से उड़ानें ठप! 2 साल में आधा दर्जन फ्लाइट बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी(photo-patrika)

CG Flight News: रायपुर से उड़ानें ठप! 2 साल में आधा दर्जन फ्लाइट बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी(photo-patrika)

CG Flight News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में फ्लाइटों के लगातार बंद होने के कारण हवाई सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 2 सालों में आधा दर्जन सीधी और वाया चलने वाली फ्लाइटों को यात्रियों की कमी का हवाला देते हुए बंद कर दिया गया है। जबकि रायपुर से 60 से 64 विमानों के जरिए रोजाना करीब 8000 यात्री आवागमन करते है। लेकिन, फ्लाइटों के बंद करने से वह हवाई कनेक्टिविटी से कट गए है।

इसके चलते यात्रियों को ट्रेन, यात्री बस और टैक्सी से सफर करना पड़ रहा है। जबकि उक्त फ्लाइटों को बड़े ही जोर-शोर के साथ शुरू किया गया था। लेकिन, कुछ महीनों बाद ही चुपके से इसे बंद कर दिया गया। वहीं अधिकृत रूप से इसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से नहीं दी गई। टिकट बुक कराने के लिए ट्रैवल्स संचालकों से संपर्क करने पर उन्हें इसका पता चला।

CG Flight News: फ्लाइट लगातार हो रही बंद

अयोध्या में भगवान राम का दर्शन करने के लिए प्रयागराज के लिए डेली फ्लाइट शुरू की गई थी। लेकिन कुछ महीनों बाद सप्ताह में तीन दिन करने के बाद अचानक बंद कर दिया गया। इसी तरह झारसुगुड़ा और जगदलपुर के लिए सीधी फ्लाइट थी। इसे बंद करने के बाद रायपुर से हैदबाबाद वाली फ्लाइट का जगदलपुर में स्टापेज दिया गया है। वहीं ओडिशा के उत्केला के लिए छोटी फ्लाइट का संचालन किया जा रहा था।

उड़ान योजना के तहत शुरू की गई रायपुर- अंबिकापुर फ्लाइट शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही ग्राउंड हो गई। इसी तरह रायपुर से हैदराबाद वाया जयपुर की फ्लाइट 23 मार्च से शुरू की गई थी। हालात यह है कि इसकी टिकटों की बुङ्क्षकग रायपुर से बंद कर दी गई है। बताया जाता है कि शेड्यूल बदलने के कारण ही फ्लाइट का संचालन करने के बाद भी रायपुर से जयपुर की फ्लाइट के लिए स्लाट ही एलॉट नहीं किया गया है।

यह फ्लाइट बंद हुई

  • प्रयागराज
  • जयपुर
  • जगदलपुर
  • उत्केला
  • झारसुगुड़ा
  • अंबिकापुर

समर सीजन में फ्लाइट फुल

समर सीजन के चलते मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, इंदौर, पुणे, गोआ, अहमदाबाद से लेकर देशभर के विभिन्न डेस्टटेशन के लिए उड़ान भरने वाली अधिकांश फ्लाइटें फुल चल रही है। हवाई यात्री अपने परिवार सहित सैर करने के लिए भारत के हिल स्टेशनों के साथ ही विदेश जा रहे है। हालांकि अमेरिका-ईजराइल और ईरान युध्द को देखते हुए खाड़ी के देशों से दूरी बनाकर अन्य देशों की ओर रूख कर रहे है।

फ्लाइटों को 25 फीसदी की छूट

मीडिल ईस्ट में चल रहे युध्द को देखते हुए डोमेस्टिक फ्लाइटों, एयर एंबुलेंस और हेलीकाप्टरों को लैंडिग कराने पर 25 फीसदी की छूट मिलेगी। केंद्र सरकार ने किराए में संभावित इजाफे को देखते हुए जून 2026 तक राहत देने का आदेश दिया है। पहले डोमेस्टिक फ्लाइटों को 60000-65000 रुपए देना पड़ रहा था। इसके आदेश जारी होने पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट द्वारा डोमेस्टित फ्लाइटों को प्रत्येक लैंडिन पर नियमानुसार 40000 रुपए देना पड़ेगा।

इसी तरह एयर एंबुलेंस और हेलीकाप्टरों को 2000-2500 के स्थान पर 1500 से 2000 और छोटे एवं मध्यम फ्लाइटों को 10000 -15000 के स्थान पर 11500 से 12500 रुपए लैंडिग शुल्क देना होगा। रायपुर एयरपोर्ट निदेशक योगेश नगाइच ने बताया कि यह छूट 3 महीने के लिए अस्थाई रूप से जून 2026 तक दी गई है। इस समय रायपुर एयरपोर्ट में 30-32 फ्लाइटों की लैंडिग होती है। यह छूट सभी तरह के फ्लाइटों और हेलीकाप्टरों को मिलेगी।