बॉलीवुड की हिन्दी फीचर फिल्म कैसा ये ईश्क है, के माध्यम से बहुत जल्द देश और दुनिया जशपुर वनांचल क्षेत्र के अनछुए प्राकृतिक सौन्दर्य, यहां की कल-कल करती पहाडी नदी-नालों, पर्वत श्रृंखलाओं और हरियाली को देख सकेगी। पिछले कुछ दिनो से जशपुर की हसीन वादियों में मुम्बई के आभाष इंटरनेशनल फिल्म प्रोडक्शन द्वारा इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई है। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शे_ी के सहयोगी रोहित चौधरी इस फिल्म के डायरेक्टर हैं।