6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जलेबी खायी, चाय पी और अचानक गिरकर तड़पने लगे, आखिर क्या हुआ था उन 10 लोगों को

शाहगंज के नजदीक अयोध्या रोड पर चिरैया मोड़ की घटना।

less than 1 minute read
Google source verification
Unconscious

अचेत

जौनपुर. यूपी के जौनपुर जिले के शाहगंज से सटे अयोध्या रोड पर के चिरैया मोड़ पर बुधवार की सुबह उस वक्त हड़कम्प मच गया जब जलेबी खाने और चाय पीने के बाद दुकानदार समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ गयी। हालत खराब होने पर सभी बेहोश हो गए। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिये नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। अस्पताल के डॉक्टर एमके गुप्ता के मुताबिक जलेबी खाने के चलते फूड प्वाइजनिंग हो सकता है।

अयोध्या रोड पर चिरैया मोड़ के पास ही ताखा पूरब के रहने वाले मनोज गुप्ता की चाय की दुकान है। बुधवार की सुबह भी रोज की तरह वहां लोग चाय नाश्ते के लिये पहुंचे थे। कई लोगों ने पहले जलेबी खायी और उसके कुछ देर के बाद चाय पिया। इसके बाद सबकी तबीयत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते कपड़े की फेरी करने वाले जीत नारायण (65) पुत्र गिरजाघर मदन (36) पुत्र राम अजोर संतोष (45) पुत्र बद्री व उसका पुत्र सचिन (21) निवासी बेयारा थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर, निरंजन (45) पुत्र मोलू राम निवासी खाजेपुर थाना सोनहा जनपद बस्ती,कन्हैया कुमार (36) पुत्र पप्पू निवासी महुवारा थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर, दीपू (22) पुत्र बेचन निवासी शंकरपुर थाना सोनदा जनपद बस्ती, अखिलेश (25) पुत्र द्वारिका निवासी बढ़नी डुमरियागंज व उसका भाई शिव कुमार (22) अचेत हो गए। तत्काल 108 एंबुलेंस के जरिये सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

By Javed Ahmad