15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉकडाउन में गुजरात में फंसे 1200 मजदूरों को लेकर आधी रात को यूपी पहुंची ट्रेन

देर रात जौनपुर जंक्शन पहुंची साबरमती एक्सप्रेस, सबकी हुई थर्मल स्क्रीनिंग।

less than 1 minute read
Google source verification
Migrant Workers

प्रवासी मज़दूर

जौनपुर. गुजरात प्रांत के अहमदाबाद में फंसे 1200 मज़दूरों को लेकर साबरमती एक्सप्रेस रात करीब एक बजे जौनपुर जंक्शन पहुंची। डीएम दिनेश कुमार सिंह की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके बाद अलग अलग डिपो की 45 बसों द्वारा मज़दूरों को उनके गृह जनपद रवाना किया गया। इसमें सबसे ज़्यादा162 मज़दूर जौनपुर के भी थे जिनको घरों तक पहुंचाने के लिए 6 बसें लगाई गई थीं।

आधी रात को ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो पुलिस, प्रशासनिक, रेलवे, परिवहन निगम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहले से ही मौजूद थे। हर डिब्बे दे उतरने वाले यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी गयी। इसके बाद हर बस में 30 के लगभग यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिन्ग के तहत बैठाया गया। इन बसों में जौनपुर, कैंट व चंदौली डिपो की कुल 45 बसें रवाना की गई। मंगलवार रात तक सभी के अपने घरों में पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।

इन ज़िलों के प्रवासी कामगार लौटे

जौनपुर- 162, अमेठी-127, कन्नौज-85, औरैया-83, आगरा-42, अयोध्या-15, आजमगढ़-29, बलिया- 5, बलरामपुर-1, बांदा-13, बाराबंकी-10, बस्ती-3, बदायूं-4, चंदौली-1, देवरिया-6, एटा-9, इटावा-26, फर्रुखाबाद-2, गौतम बुद्धनगर-2, गाजियाबाद-1, गाजीपुर-11, गोंडा-6, गोरखपुर-61, हमीरपुर-11, हरदोई-5, जालौन-81, मऊ-39, मीरजापुर-19, मुजफ्फरनगर-4, प्रतापगढ़-64, प्रयागराज-25, रायबरेली-23, संत कबीर नगर-12, भदोही-16, शामली-1, अलीगढ़-1, आंबेडकर नगर-13, सिद्धार्थनगर-2, सोनभद्र-6, सुल्तानपुर-37, उन्नाव-15, वाराणसी-28, झांसी-18, कानपुर -21, कासगंज-3, कौशांबी-3, कुशीनगर-21, ललितपुर-9, महराजगंज-1, मैनपुरी-3

मध्य प्रदेश के 5 व बिहार के 3 प्रवासी