
महिला सतना में स्वर संगीत विद्यालय चलाती है। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन में जुट गई है। जौनपुर के दुगौली निवासी सर्वेश चंद्र उपाध्याय नगर के रुहट्टा में सहकारी कॉलोनी में रहताा है।
एमपी की रहने वाली है आरोपी महिला
सर्वेश उपाध्याय ने बबताया कि सतना की शालिनी शुक्ला ने नौकरी का झांसा दिया। इसके बाद सुंदर लड़की से शादी कराने के नाम पर 9 लाख 69 हजार 853 रुपए ले ली। पैसे लेने के बाद न तो नौकरी दिलाई और न ही उसकी शादी कराई। सर्वेश उपाध्याय ने बताया कि शालिनी शुक्ला के कहने पर उसके खाते में पैसे भेज देता था। जब ठगी का अहसास हुआ तो पैसे वापस मांगने लगा। युवती ने धमकी दी और पैसे लौटाने से मना कर दिया। इसकी पुलिस से शिकायत की।
MP और UP पुलिस ले लगाई गुहार, केस दर्ज
नौकरी और शादी कराने के नाम पर ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस से सभी साक्ष्यों सहित गुहार लगाई। पीड़ित की तहरीर पर जौनपुर के नगर कोतवाली में आरोपी युवती के खिलाफ केस दर्ज किया हुआ है। जौनपुर पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
18 Oct 2023 09:48 pm
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
