25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कहां है अतुल सुभाष का बेटा? पत्नी की चुप्पी पर उठ रहे कई सवाल, दादा को सता रहा किसी अनहोनी का डर

Atul Subhash case: बेंगलुरु के अतुल सुभाष ने पत्नी द्वारा घरेलू हिंसा के झूठे आरोपों के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दर्द बयां किया था। पुलिस ने अतुल की पत्नी, सास और साले को गिरफ्तार कर लिया है। ये वही तीन किरदार हैं जो बकौल अतुल उसकी मौत की वजह बने।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जौनपुर

•

image

Swati Tiwari

•

Updated: 18 Dec 2024, 12:50 PM IST

Atul Subhash case: अतुल सुभाष आत्महत्या केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। 9 दिसंबर को AI इंजीनियर अतुल ने अपने फ्लैट में वीडियो और सुसाइड नोट लिखकर अपनी जान दे दी थी। इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने पत्नी निकिता, निकिता की मां और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद अतुल के पिता को अनहोनी का डर सता रहा है। इन सबके बीच एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि अतुल और निकिता का 4 वर्षीय बेटा कहां है? निकिता की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रहे हैं। 

पोते की कस्टडी चाहते हैं अतुल के माता-पिता 

अतुल सुभाष के माता-पिता चाहते हैं कि चार वर्षिय पोते की कस्टडी उन्हें मिल जाए। अतुल के छोटे भाई विकास कुमार ने कहा कि हमारे परिवार ने अतुल को खो दिया है लेकिन अब हम उसके इकलौते बेटे की कस्टडी चाहते हैं। आगे उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता लड़के में अतुल को देखना चाहते हैं, उनके लिए वह जुनियर अतुल है।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी! सरकारी कर्मियों को 2025 में कई बार मिलेंगी 3 दिन की छुट्टियां, अवकाश सूची जारी

अतुल के पिता को अनहोनी का डर 

अतुल और निकिता के बेटे के बारे में अब तक किसी को कुछ भी खबर नहीं है। हालांकि, निकिता का कहना है कि उसका बेटा उसके रिश्तेदारों की सुरक्षित कस्टडी में हैं और वह उसकी अच्छे से देखभाल कर रहे हैं। अतुल के पिता ने कहा कि उनके पोते का अब तक कुछ पता नहीं चला है, उन्हें डर है कि निकिता ने उसके साथ कोई अनहोनी न कर दी हो। अतुल के पिता पवन कुमार मोदी ने कहा कि उनका पोता कहां है, किस हाल में है? वे नहीं जानते। उन्हें बस न्याय चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पोते को सिर्फ वीडियो कॉल में देखा है। एक दादा के लिए उसका पोता, बेटे से भी बढ़कर होता है लेकिन आज तक मैं उसे गोद तक में नहीं ले पाया।

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग