15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी के व्यवसायी से फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने गहने व रुपये लूटे

पुलिस ने छानबीन शुरू की

less than 1 minute read
Google source verification
photo

वाराणसी के व्यवसायी से फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने गहने व रुपये लूटे

जौनपुर. चंदवक थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में बदमाशों ने सफारी वाहन स्वामी को मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये व सोने की चेन लूट ली। गांव के तिराहे पर पीड़ित ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया, लेकिन वे सभी असलहा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।ग्रामीण व पुलिस ने काफी दूर तक पीछा किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

वाराणसी चोलापुर थानाक्षेत्र के मोहांव गांव निवासी सत्य प्रकाश सिंह अपनी नई सफारी गाड़ी से बाबतपुर गए थे। वहां पर उनकी ट्रक बिगड़ गई थी। गाड़ी का हिसाब लेने के बाद जौनपुर होते हुए सैदपुर जा रहे थे कि केराकत रेलवे क्रासिंग पर हाथ में तेल का गैलन लिए एक व्यक्ति लिफ्ट लेकर बैठ गया। थोड़ी दूर बाद दो और लोगों को अनुरोध कर बैठा लिया।इसके बाद असलहा सटा कर बंधक बना लिया। बदमाशों में एक गाड़ी चलाने लगा और दो मारने पीटने लगे। इसी दौरान बैग में रखा डेढ़ लाख रुपए व सोने की चेन छीन ली।

उनके साथ बाइक से तीन और बदमाश भी चल रहे थे।गाड़ी चला रहे बदमाश ने वाहन को हरिहरपुर गांव की ओर मोड़ लिया। गांव के तिराहे पर सकरी जगह गाड़ी मोड़ने के दौरान भुक्तभोगी ने पैर से मारकर शीशे तोड़ दिया और शोर मचाने लगे। चिल्लाने की आवाज सुन वहां भीड़ जुट गई। बदमाश ने असलहा दिखा लोगों को हटने को कहा लेकिन दिलेरी दिखाते हुए एक युवक ने वाहन के सामने साइकिल खड़ी कर दी और ग्रामीणों को घेरने के लिए ललकारने लगे। इससे घबराए बदमाश वाहन छोड़ भागने लगे। पुलिस को सूचना देने के साथ ही ग्रामीणों ने काफी दूर तक पीछा किया। साथ में पुलिस भी दौड़ने लगी, लेकिन बदमाश भाग गए।सूचना मिलते ही भुक्तभोगी के परिजन भी पहुंच गए।

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग