9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP Leader Murder: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मोदी की बगल वाली सीट पर भाजपा नेता की हत्या, जौनपुर में मारी गोली

BJP Leader Murder: प्रमोद यादव 2012 में मल्हनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार थे।

less than 1 minute read
Google source verification
BJP Leader Murder

BJP Leader Murder

BJP Leader Murder: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में आज यानी 7 मार्च को भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्रमोद यादव (Pramod Yadav) की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र के बोधापुर मोड़ की है।


दरअसल, प्रमोद यादव ने भाजपा के टिकट पर 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में मल्हनी से सपा के उम्मीदवार पारस नाथ यादव ने चुनाव जीता था, जबकि बाहुबली धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) की पूर्व पत्नी जागृति सिंह दूसरे नंबर पर रही थीं।

यह भी पढ़ें: Dhananjay Singh की सजा पर भड़की जौनपुर की जनता, लगे 'अमित शाह मुर्दाबाद' के नारे


बता दें कि बीते बुधवार को ही पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह को अपहरण और रंगदारी मामले में सात साल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन पर 50 हजार का जुर्माना लगाया है। उन्हें मंगलवार को दोषी करार दिया गया था।