15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाभी ने देवर संग रचाई शादी, पति ने छोटे भाई को सौंप दी पत्नी

जौनपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपने भाई की शादी अपनी ही पत्नी से करा दी।

less than 1 minute read
Google source verification

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में प्रेग्नेंट भाभी ने अपने देवर संग शादी रचा ली। इस शादी में सबसे अजीब बात ये रही कि पति इस शादी में बाराती बना और इस जोड़े को आशिर्वाद दिया। देवर पर आरोप है कि देवर और भाभी का संबंध था। जब पति को इस बात का पता चला तो उसने पत्नी को अपने साथ रखने से मना कर दिया। 

एक साल पहले हुई थी शादी 

जानकारी के मुताबिक, जौनपुर के बीबीपुर गांव के रहने वाले शिरोमणि गौतम के बेटे बहादुर गौतम की शादी 26 मई 2023 को सरायख्वाजा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद वह अपने ससुराल में खुशी-खुशी रह रही थी। पर कुछ दिनों बाद बहादुर ने ये जानकारी अपने परिवार वालों को दी कि उसकी पत्नी छोटे भाई सुंदर गौतम का चक्कर चल रहा है। परिवार वालों के समझाने के बाद वह शांत हो गया। कुछ दिनों बाद सीमा प्रेग्नेंट हो गई। जब यह बात उसके पति को पता चली तो उसने कहा कि यह बच्चा उसका नहीं बल्कि उसके भाई का है।

पति ने छोटे भाई को सौंप दी पत्नी

धीरे-धीरे ये बात लोगों में फैल गई। सबकी मर्जी से सुंदर और युवती ने कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। शादी में दुल्हन का पहला पति बाराती बनकर पहुंचा और दोनों को आशीर्वाद दिया