
सांसद श्याम सिंह यादव ने शनिवार को अपने मियांपुर आवास पर प्रेस कांफ्रेंस किया। प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि एक मेडल पाने के लिए जितनी मेहनत एक खिलाड़ी करता है, उतनी ही मेहनत संघ का अध्यक्ष भी करता है। उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह का पक्ष लेते हुए उनपर लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया।
सांसद श्याम सिंह यादव ने कहा, “मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानता हूं। बृजभूषण सिंह ऐसे चरित्र के व्यक्ति नहीं हैं, वे निर्दोष हैं। खिलाड़ियों को अपने संघ पर भरोसा रखना चाहिए। संघ के अध्यक्ष के बारे में यह कह देना कि वह उन्हें जेल भिजवा कर रहेंगे, यह बिल्कुल गलत है। आरोप तो हमेशा ही लगते रहते हैं, लेकिन हर आरोप सच हो ये जरूरी नहीं है।”
श्याम सिंह ने कहा-खेल मंत्री के पास खेल के लिए समय ही नहीं है
सांसद श्याम सिंह यादव ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर पर भी तंज कसे। उन्होंने कहा, “खेल मंत्री के पास खेल के लिए समय ही नहीं है। वह सिर्फ सूचना प्रसारण मंत्रालय यानी Ministry of Information and Broadcasting में ही डूबते-उतराते रहते हैं। खेल के साथ-साथ नेशनल राइफल एसोसिएशन का भी बुरा हाल है।”
श्याम सिंह ने राहुल गांधी को PM पद के लिए राइट चॉइस बताया
सांसद श्याम सिंह यादव ने कांफ्रेंस में राहुल गांधी की तारीफ की। उन्होंने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिए बिल्कुल राइट चॉइस बताया। उन्होंने कहा, “भले ही एक पार्टी द्वारा राहुल गांधी को पप्पू कहा जा रहा हो, लेकिन वह अब पप्पू नहीं हैं। व्यक्ति सीखते-सीखते आगे बढ़ जाता है।” सांसद श्याम सिंह यादव के मुताबिक नीतीश कुमार और ममता बनर्जी भी प्रधानमंत्री पद की लिए अच्छे उम्मीदवार हो सकते हैं।
2024 में भाजपा का होगा बुरा हाल: श्याम सिंह यादव
श्याम सिंह यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा पर लगातार तंज कसे। उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी चाहे जितनी भी यात्रा और बैठकें कर ले, 2024 के चुनाव में उसकी हालत खराब होने वाली है। जो सीटें जीती हुईं हैं, इस बार वह भी हाथ से निकल जाएंगी। 2024 का लोकसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी अकेले ही लड़ेगी। हालांकि, 2024 में बसपा को कितनी सीटें मिलेंगी यह कह पाना अभी मुमकिन नहीं है।”
Published on:
21 Jan 2023 03:33 pm
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
