
File Photo of Road Accident
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
जौनपुर. सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवार बाजार के पास सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि एक बैंक के प्रबंधक घायल हो गए। थाना क्षेत्र के बेलवार बाजार के पास रविवार देर रात राम शिरोमणि बिंद (55) निवासी लेवा सर्वेमऊ पैदल ही अपने घर जा रहे थे । वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोर्स्ट मार्टम के लिए भेजा है।
तभी सामने से बैंक प्रबंधक भुइंधरा गांव निवासी चालक राजेश तिवारी (42) वर्ष की कार अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी, जिससे अधेड़ राम शिरोमणि बिंद की मौत हो गई। जबकि बैंक प्रबंधक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रबंधक को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
इस मामले में सोमवार को थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है।
Published on:
29 Nov 2021 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
