22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BIG NEWS: बसपा विधायक और भाजपा की पूर्व विधायक एक दूसरे से भिड़ीं, जमकर हुई गाली गलौज, जानिए क्या था मामला

बसपा विधायक ने भाजपा की पूर्व विधायक पर लगाए संगीन आरोप

2 min read
Google source verification
BIG NEWS: बसपा विधायक और भाजपा की पूर्व विधायक एक दूसरे से भिड़ी, जमकर हुई गाली गलौज, जानिए क्या था मामला

BIG NEWS: बसपा विधायक और भाजपा की पूर्व विधायक एक दूसरे से भिड़ी, जमकर हुई गाली गलौज, जानिए क्या था मामला

By- जावेद अहमद

जौनपुर : मुंगराबादशाहपुर से बसपा विधायक सुषमा पटेल और भाजपा की पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी के बीच जमकर गाली गलौज हुई। चर्चा है कि मंगलवार को दोनों सुजानगंज के धीरदास पुल पर एक दूसरे से भिड़ गईं। सुषमा पटेल ने पूर्व विधायक के खिलाफ तहरीर दी लेकिन बुधवार देर शाम तक मामला दर्ज नहीं हुआ। सुषमा पटेल के खिलाफ भी सात लोगों ने तहरीर दी है। विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए लोगों ने मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। पूरे मामले की जांच एएसपी ग्रामीण संजय राय कर रहे हैं।


शाहगंज-इलाहाबाद मार्ग स्थित सई नदी पर क्षतिग्रस्त हुए धीरदास पुल की जांच करने पहुंचे सेतु निगम लखनऊ के अधिकारियों के सामने विधायक सुषमा पटेल और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी आमने-सामने हो गईं। नोंक-झोंक के बाद विधायक ने सुजानगंज थाने में पूर्व विधायक और चार अन्य सहित उनके 40-50 समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उधर रात आठ बजे पूर्व विधायक भी थाने पहुंची थीं। देर रात सात लोगों ने भी विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी है।

थानाध्यक्ष सुजानगंज हरि प्रकाश यादव ने बताया कि विधायक के खिलाफ सात लोगों ने तहरीर दिया है। विधायक पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों पक्ष की तहरीर लेकर जांच चल रही है। मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो विधायक सुषमा पटेल ने एडीजी जोन और एसपी से भी बात की। विधायक सुषमा पटेल ने बताया कि पूर्व विधायक झूठ बोल रही हैं। उन्होंने अपने समर्थकों को उकसाने का काम किया। इसकी वीडियो क्लिप मेरे पास है। मुझ पर लगे आरोप निराधार हैं। वहीं पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने कहा कि मैं क्षेत्रीय जनता की समस्या को देखते हुए पुल पर गई थी। सेतु निगम के एक्सईएएन से वार्ता कर रही थी। मेरी विधायक से कोई वार्ता ही नहीं हुई, बल्कि उन्होंने जनता के साथ अभद्रता किया था, जिसका जनता खुद जवाब देगी।