
जौनपुर थाना सिकररा
जौनपुर. सिकरारा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता से पहले दो पुलिसकर्मियों ने घर में घुस कर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने थाने में गुहार लगाई, लेकिन खाकी वालों ने अपनों को बचा लिया । मायूस विवाहिता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया तो मुकदमा दर्ज करने का आदेश हुआ। कोर्ट के इस आदेश को भी दरकिनार करते हुए मामला दर्ज नहीं किया गया। अदालत को पता चला तो अब सख्त रवैया अपनाते हुए एसपी को अल्टीमेटम दिया है।
इसे भी पढ़ें
विवाहिता ने कोर्ट में धारा 156(3) के तहत दरख्वास्त दी थी कि उसके पति बाहर रहते हैं। वह बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है। पड़ोसी व कांस्टेबल अक्सर शाम को शराब पीकर हंगामा करते हैं। आरोपियों की गंदी नजर उसकी बेटियों पर रहती है। अकसर नशे में धुत होकर अश्लील हरकतें करते रहते हैं। 11 जून 2018 की रात करी 8 बजे दोनों शराब के नशे में उसके घर आए तथा पांच हजार रुपए की मांग करने लगे।
इसे भी पढ़ें
असमर्थता जताने पर उससे दुराचार का प्रयास करने लगे। जाते-जाते गालियां तथा जेल में सड़ाने की धमकी देते गए। इस बाबत पीड़िता ने एसपी, राष्ट्रीय महिला आयोग, प्रमुख सचिव को पत्र भेजा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट की शरण ली। 17 जुलाई 2018 को कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और 24 घंटे में आख्या प्रस्तुत करने का आदेश थानाध्यक्ष सिकरारा को दिया, लेकिन उन्होंने आदेश का अनुपालन नहीं किया।
दो अगस्त को कोर्ट ने आदेश की अवहेलना के संबंध में थानाध्यक्ष को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा लेकिन वह कोर्ट में भी उपस्थित नहीं हुए। तब कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक को अल्टीमेटम दिया। साफ किया कि 16 अगस्त 18 तक मामला दर्ज कर आख्या प्रस्तुत करें ।
By Javed Ahmad
Published on:
14 Aug 2018 11:07 am
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
