
District Hospital of Jaunpur 4 patients died
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां के जिला अस्पताल में एक के बाद एक चार मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान ऑक्सीजन बंद होने के कारण मरीजों की मौत की अफवाह अभी उड़ी। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई। घटना के बाद बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
कर्मचारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिला अस्पताल में एक के बाद एक चार मरीजों की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर किसी ने यह बात फैला दी की ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से यह मौते हुई हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि सीएमएस डॉ. एस के शर्मा का कहना है कि यह खबर पूरी तरह गलत है, जिसकी जानकारी उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भी दे दी है। बताया जाता है कि सभी मरीज गंभीर रूप से सांस की बीमारी से पीड़ित थे।
सोशल मीडिया से उड़ी अफवाह
रात में अचानक किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया कि जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने से चार मरीजों की मौत हो गई। जिसकी जानकारी होने पर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन द्वारा जांच कराई गई। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने बताया कि ये मात्र अफवाह थी।
यह भी पढ़े - प्रदेश में स्कूलों ने बढ़ा दिया 30 फीसदी फीस, जानिए फीस पर क्या है स्कूलों का खेल
गंभीर बीमारी से पीड़ित थे मरीज
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर एके शर्मा ने बताया कि ऑक्सीजन की कोई कोई कमी नहीं है। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई चल रही है। दिनभर में मौतें हुई है। अगर ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होती है तो मौत एक समय होती। खबर पूरी तरह से गलत है। स्वास्थ्य विभाग को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।
Updated on:
14 Apr 2022 11:39 am
Published on:
14 Apr 2022 11:38 am
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
