24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिस यूपी क्वीन के लिए पांच लड़कियों का हुआ चयन

जिसका ग्रैन्ड फिनाले 22 अप्रैल को जनपद में होना है...

2 min read
Google source verification
five girls selected for miss up queen

मिस यूपी क्वीन के लिए पांच लड़कियों का हुआ चयन

जौनपुर. रविवार गहना कोठी द्वारा प्रायोजित फ्रैन्डस् गु्रप ट्रस्ट द्वारा आयोजित मिस यूपी क्वीन का प्री आडिशन मिस्टर सेफ रेस्टोरेंट में बदलापुर पड़ाव पर हुआ। इसमें जनपद के कई प्रतिभागीयों ने हिस्सा लिया। जिसमें सान्या सिंह, काजल गुप्ता, नेहा सिंह, अंजली सिंह व निखत परवीन का चयन किया गया।

जनपद की प्रतिभाशाली लड़कियों को 14 अप्रैल को पुनः ऑडिशन में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। जिसका ग्रैन्ड फिनाले 22 अप्रैल को जनपद में होना है। इसके अलावा प्रदेश के कई जिले आजमगढ़, लखनऊ, आगरा , मेरठ, मिर्जापुर, शक्तिनगर, राय बरेली, वाराणसी, जैसे कई शहरों में अडिशन होना है।

निर्णायक मण्डल के रूप में ज्योति कपूर, एक्टर नजर अब्बास मुम्बई, सैना डिसूजा दिल्ली, राम शर्मा, कोरियोग्राफर सलमान शेख शामिल रहें। इस मौके पर इस्तेयाक अहमद, सागर सिंह सोलन्की, तसनिम फातिमा, प्रीति गुप्ता, सुमित साहू, सूरज सेठ, स्वर्णीमा जायसवाल, सलीम खान, पूनम जायसवाल, आदि लोग उपस्थित रहे। अन्त में संस्था फ्रैन्डस् गु्रप ट्रस्ट के अध्यक्ष मिनाज शेख ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

नई नवेली बहुओं को मिलेगा शगुन किट
अब स्वास्थ्य विभाग गांव-गांव जाकर नई नवेली बहुओं को शगुन किट देगा। शगुन किट में गर्भ निरोधक से संबंधित जांच किट के अलावा स्वच्छता बैग के साथ जानकारी कार्ड भी होगा, जिसमें नव विवाहित दंपती के लिए अभिभावक बनने से पूर्व उचित जानकारी दी होगी। यह सब मिशन परिवार विकास योजना के तहत संभव हो सकेगा। गांव की आशा बहू की इस कार्य में प्रमुख भूमिका होगी।

मार्च माह में होली पर्व के बाद शगुन किट गांव की नई नवेली बहुओं को मिलने लगेगी। मिशन परिवार विकास योजना के तहत गांव-गांव आशा कार्यकर्ता नई नवेली बहुओं का सर्वें करेंगी। प्रत्येक आशा अपनी डायरी में स्वास्थ्य केंद्र से प्राप्त रजिस्टर में बहुओं का नाम अंकित करेंगी। इसके बाद उसे स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय में भेजा जाएगा। नव विवाहित दंपती को शगुन किट का वितरण सीएचसी, ब्लॉक पीएचसी, पीएचसी पर किया जाएगा। इसके अलावा जो बहू इन जगहों पर नहीं पहुंच सकती हें तो उसे आशा कार्यकर्ता घर जाकर किट उपलब्ध कराएंगी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर योजना के तहत शगुन किट का बैग जूट का होगा। किट में एक छोटा पैक होगा जिसमे तौलिया का सेट, कंघी, ¨बदी, नेल कटर, दो सेट रूमाल, छोटा शीशा उपलब्ध होगा। इसके अलावा गर्भ परीक्षण किट के उपयोग संबंधी निर्देश का कागज होगा। जिसमें गर्भवती होने की दशा में गर्भधारण से संबधित जानकारियां, गर्भधारण के उपरांत प्रसव पूर्व सेवाओं एवं सावधानियों के बारे में एक लघु पत्र भी होगा। जानकारी कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें एक खाली कार्ड होगा।

सबसे नजदीकी एएनएम की संपर्क जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। गर्भ निरोधक गोली व गर्भ निरोधक सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। मार्च माह के पहले सप्ताह से यह शगुन किट वितरण की शुरुआत होगी। इसकी प्रक्रिया उच्च स्तर से पूरी हो चुकी है। आशा कार्यकर्ता की इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

input- जावेद अहमद