17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP के अपराध पर हिन्दू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर का बड़ा बयान

जौनपुर के हिन्दू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर ने कहा प्रदेश में विवाद की जड़ हैं कानूनगो और लेखपाल 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Varanasi Uttar Pradesh

Jul 04, 2017

Hindu Yuva Vahini

Hindu Yuva Vahini

जौनपुर. हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर ने जिलाधिकारी संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में जो भी अराजकता का माहौल है उसके पीछे का कारण कानूनगो और लेखपाल है। मेरे पास हर रोज 15 से 20 प्रकरण जमीन विवाद के आते हैं। जमीन के विवाद से गाली गलौज, मारपीट, अपहरण, हत्या जैसे अपराध हो रहे है।




हियुवा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर 10 लाख की जमीन लेता है उसमें से अगर 10 हजार कानूनगो और लेखपाल को नहीं देता है तो अपनी जमीन पर कब्जा नहीं ले सकता। कानूनगो और लेखपाल 10 हजार रूपये की रिश्वत के लिए लोगों की 10 लाख की जमीन फंसा देते हैं और साफ सुथरे मामले को भी उलझा देते है।






इस दौरान विराज ठाकुर ने मांग किया कि शहरीय क्षेत्र के सभी लेखपालों की आय से अधिक संम्पत्ति में जांच की जाये, क्योंकि शहरीय क्षेत्र के ज्यादातर लेखपाल गरीब लोगों की जमीन फसां कर खुद प्लॉटिंग कर मोटी रकम कमा रहे हैं। 10 साल से लोग एक ही जगह पर कार्यरत है जब भी इनका ट्रांसफर दूसरे तहसील में होता है तो यह लोग पैसे के बल पर पैरवी के माध्य्म से तीन-चार महीने बाद पुनः मनचाहे स्थान पर आ जाते हैं। कानूनगो और लेखपालों के लिए भी एक विशेष कानून बनाने की आवश्यक्ता है, जिससे जमीन विवाद से उत्पन्न अपराध पर लगाम लगाया जा सके। इस मौके पर जिला महामंत्री सतीश सिंह, सुशिल गिरी, जिला उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, मिशेल सिंह, अशोक यादव, किशन सिंह, धनंजय यादव, उदय प्रताप यादव, दीपक आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

image