2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति ने रचाई चौथी शादी, तीसरी पत्नी ने कैबिनेट मंत्री से लगायी गुहार, बताया उसे क्यों छोड़ा

तीसरी पत्नी को भी दिया धोखा, पति ने रचायी चोथी शादी, कैबिनेट मंत्री तक पहुंचा मामला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जौनपुर

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 12 Apr 2018, 6:37 PM IST

Marriage

शादी

जौनपुर. पति ने चौथी शादी की तो बदहवास तीसरी पत्नी आला अधिकारियों की चौखट पर न्याय की गुहार लगाने पहुंच गई। साथ में उसकी मां और दिव्यांग पिता भी थे। कलेक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी से शिकायत की तो उन्होंने डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।


छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला निवासी अमनदीप कौर का आरोप है कि वर्ष 2012 में उसकी शादी लाइन बाजार थानांतर्गत पचहटिया निवासी एक युवक से हुई थी। उस समय करीब 20 लाख रूपये दहेज स्वरूप खर्च किए गए थे। शादी के बाद से ही पति, ससुर व सास उस पर और दहेज लाने का दबाव बनाते रहे। असमर्थता जताने पर उसे कमरे में बंद कर रखा जाता था। खबर उसके मायके वालों को मिली तो सभी आपत्ति जताई। इससे नाराज होकर ससुरालियों ने फिर उसे पीटा। फिर जैसे तैसे एक बस खरीदने के लिए मायके वालों ने रूपये दिए।

दहेज लोभियों का इतने से मन नहीं भरा। कुछ दिनों बाद फिर रूपये की मांग करने लगे। इस बार मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। कुछ दिनों बाद कोरबा थाने पहुंच कर विवाहिता ने घर जाने की इच्छा जाहिर की। पुलिस टीम ने पति से संपर्क किया तो पता चला कि उसने फिर शादी कर ली है। खबर लगते ही पत्नी भाग कर यहां आ गई। आला अधिकारियों से लेकर कैबिनेट मंत्री तक पति पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। अमनदीप ने बताया कि शादी के समय उसे ये पता था कि पति की एक शादी हो चुकी है, लेकिन तब तक इसकी दो शादी हो चुकी थी। अब उसने चैथी शादी कर ली है। मुझे इंसाफ चाहिए।
by Javed Ahmad

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश