
jaunpur news
Jaunpur News: जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने सड़कों पर फर्राटा भर रहे नाबालिगों पर लगाम लगाने के लिए नए निर्देश ट्रैफिक विभाग को दिए हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्देशित करते हुए कहा है कि 'यदि कोई भी नाबालिग सड़क पर फर्राटा भरता नजर आये तो तुरंत वहां सीज करते हुए उसके पिता पर 25 हजार का जुर्माना करें और यह नियम जल्द से जल्द अमल में लाना शरू करें। उन्होंने कहा कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलना प्रतिबंधित और कानून जुर्म है ऐसे में यदि कोई पकड़ा जाए तो उसके पिता पर भी जुर्माना लगाया जाए।
हेलमेट और सीट बेल्ट पर आज से सख्त होगी पुलिस
बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने ट्रैफिक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क पर बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए उनका चालान करें ताकि वो भविष्य में ऐसी गलती न करें और स्वयं सुरक्षित ड्राइविंग करते हुए दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
स्कूलों के अनफिट वाहनों पर निगाह
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सड़क पर सभी नियमों का पालन करें यह सुनिश्चित किया जाए साथ ही सड़कों पर किसी भी हाल में अनफिट वाहन न चलते दिखाई दें। ऐसे वाहनों को कंडम कर सीज करें। उन्होंने स्कूलों में लगी बसों का चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके अलावा स्कूलों में ट्रेफिक नियम जागरूकता कैम्प लगाकर बच्चों को ट्रेफिक नियमों के बारे में जागरूक करने की भी बात कही। बता दें की स्कूलों में अक्सर ठेकेदार अधिक लाभ के चक्कर में अनफिट गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में डीएम ने उनकी चेकिंग के निर्देश दिए हैं।
Published on:
28 Sept 2023 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
