
Jaunpur News
Jaunpur News: उत्तर प्रदेश का वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में हैं। विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्री बेचने का मामला समाने आया है। विश्वविद्यालय में यह कार्य यहां के कर्मचारी ही अंजाम दे रहे थे। शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच में बात सामने आने पर परीक्षा नियंत्रक की तहरीर पर सरायख्वाजा थाने पर दो कर्मचारी सहित तीन पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। डिर्गी बीएड और बीफार्मा डिपार्टमेंट की हैं जो बिहार के छात्रों को मुहैया कराई गई थी। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिहार से आए स्पीड पोस्ट ने मचा दी हलचल
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एग्जाम कंट्रोलर बीएन सिंह के नाम पहुंचे एक स्पीड पोस्ट ने विश्वविद्यालय में हड़कंप मचा दिया। इस स्पीड पोस्ट में बिहार के छपरा निवास विष्णु प्रसाद चौबे और आरा निवासी रविकांत तिवारी ने बीफार्मा और बीएड की विश्वविद्यालय की डिग्री की छायाप्रति सलग्न की थी और बताया था कि यह डिग्री विश्वविद्यालय के कर्मचारी संतोष तिवारी और अनिल सिंह ने स्वामीनाथ मिश्रा जरिए यह डिग्री जो की फर्जी है हमें 40 और 50 हजार में बेची थी। इस लेटर ने विश्वविद्यालय में हड़कंप मचा दिया।
जांच के बाद दर्ज हुई FIR
मामले का संज्ञान लेते हुए परीक्षा नियंत्रक ने इस मामले की जांच कराई और बिहार के स्टूडेंट्स से संपर्क साधा गया। बिहार के समस्तीपुर छपरा के विष्णु प्रसाद चौबे के अनुसार उनसे बीफार्मा की डिग्री के लिए 50 हजार और भोजपुर आरा निवासी सन्तोष तिवारी के अनुसार उनसे बीएड की डिग्री के लिए 40 हजार रुपए लिए गए। इसपर दोनों कर्मचारियों और स्वामीनाथ मिश्रा पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कुलपति ने बनाई जांच समिति, पुलिस ने शुरू की जांच
इस मामले का संज्ञान लेते हुए कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित करके रिपोर्ट मांगी है। वहीं पुलिस ने भी इस है प्रोफाइल मामले में सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कर्रवाई शुरू कर दी है। जौनपुर सीओ सदर ने बताया कि विश्वविद्यालय की तरफ से सौंपी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा और फर्जी डिग्री के नेक्सेस में संलिप्त और लोगो की भी गिरफ्तारी होगी।
Published on:
17 Oct 2023 07:33 pm
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
