
दलित किशोर के साथ अमानवीय कृत्य, पिलाया पेशाब
जौनपुर। सुजानगंज थानाक्षेत्र के शेखपुर खुटहनी गांव में शुक्रवार की दोपहर अमानवीय कृत्य सामने आया है। यहां एक दलित 14 वर्षीय किशोर को मनबढ़ों ने पहले जमकर पीटा और उसके मुंह में मिटटी ठूंस दी। फिर मारा और जब मिट्टी बहार आ गयी तो उसे पेशाब पिलाया। इसके बाद उसके एक भौं हाथ से उखाड़ी और एक ब्लेड से छील दी। आरोप है कि इसके बाद उसके पिता को फोन करके बुलाया और उसके साथ मारपीट की। गुरुवार को हु इस घटना की शिकायत आला अधिकारियों से की गई जिसके शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने किशोर को मेडिकल के लिए भेजा था पर देर रात दस बजे तक मुकदमा नहीं दर्ज किया गया था।
दोस्त को साइकिल से आमी मोड़ छोड़ने गया था पीड़ित
इस संबंध में पीड़ित के पिता ने बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र अपने दोस्त को साईकिल से छोड़ने के लिए गुरुवार को आमी मोड़ गया था। वहां से लौटते समय कुछ मनबढ़ों ने उसे रोक लिया और उसे गालियां देते हुए पीटना शुरू कर दिया। उसके वहां से कुछ दूर तालाब के किनारे उठा के ले गए और वहां पानी में डुबाकर मारा और मुंह में मिटटी ठूंस दी।
पिलाया पेशाब, छील दी आइब्रो
लड़के के पिता ने आरोप लगाया है कि मनबढ़ों ने मारने पीटने के बाद उनके लड़के को जबरदस्ती पेशाब पिलाया और उसके बाद उसकी एक आइब्रो हाथों से नोच दी और फिर ब्लेड से छील दिया। आरोप है कि मनबढ़ों ने पीड़ित के पिता को फोन करके बुलाया और उसे भी मारापीटा और पुलिस से शिकायत करने पर पत्नी और इब्ति को उठा ले जाने की धमकी दी।
नहीं दर्ज हुआ मामला तो एसपी से की शिकायत
पीडिआ इस बात की शिकायत लेकर सुजानगंज थाने पहुंचा। आरोप है कि यहां से उसे भगा दिया जिसपर उसने शुक्रवार की सुबह एसपी अजय पाल शर्मा से बेटे के साथ मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी दी जिसपर उनके निर्देश पर सुजानगंज थाना पुलिस ने लड़के का मेडिकल करवाने की कार्रवाई शुरू की थी लें रत दस बजे ता मुकदमा नहीं दर्ज हुआ था। इस बाबत सुजानगंज थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि मेडिकल करवाया जा रहा है उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
Published on:
25 Nov 2023 06:40 am
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
