6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जौनपुर की शशिकला ‘अम्मा की थाली’ से हर महीने कमा रहीं लाखों, अमेरिकी भी सीखते हैं इनसे ये हुनर

यूपी के जौनपुर की शशिकला यूट्यूब पर खाना बनाना सिखाकर सफलता की कहानी लिख रही है। छोटे से गांव की रहने वाली शशिकला यूट्यूब पर 'अम्मा की थाली' नाम से चैनल चलाती हैं। जिसमें वो नए पकवान बनाती हैं। उनके खाना बनाने के हुनर को यूट्यूब पर दुनियाभर में देखा जा रहा है। इससे उनको शोहरत तो मिल ही रही है, साथ ही वो घर बैठे हर महीने लाखों रुपए भी कमा रही हैं।

2 min read
Google source verification
amma_ki_thali.jpg

तस्वीर: शशिकला चौरसिया

जौनपुर के रखवा गांव की रहने वाली शशिकला चौरसिया की कहानी बहुत से लोगों के लिए प्रेरणा बन रही है। वीडियो के जरिए से इनके खाने का स्वाद सात समंदर पार अमेरिका, फिजी और दुबई जैसे देशों तक पहुंच चुका है। शशिकला हर जगह 'अम्‍मा की थाली' नाम से मशहूर हैं। इनका मकसद है कि हर कोेई आसान तरीके से घर पर खाना बनाना सीख ले।


यूट्यूब पर शशिकला का 'अम्‍मा की थाली' चैनल के नाम से है। साल 2016 में इनके गांव में पहली बार 4जी इंटरनेट पहुंचा। इसके बाद शशिकला ने अपने बच्चों के कहने पर यूट्यूब चैनल शुरू किया, जो अब खूब पहचान बना चुका है।


शशिकला चौरसिया बताती हैं कि वो तीन बच्‍चों की मां हैं। यूट्यूब चैनल की शुरुआत भी उन्होंने खुद नहीं किया। उनके बेटे चंदन ने यूट्यूब पर उनकी आईडी बनाई है। जो धीरे-धीरे मशहूर हो गया।


शशिकला को लोग कितना पसंद करते हैं, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उनके चैनल पर 1.6 मिलियन यानि 16 लाख सब्‍सक्राइबर्स हैं। वो यूट्यूब से हर महीने करीब 70 हजार रुपए तक कमा रही हैं।

IMAGE CREDIT: अम्मा की थाली: शशिकला चौरसिया

'बूंदी की खीर' बनाने से की शुरूआत
शशिकला के बेटे चंदन ने 1 नवंबर 2017 को यूट्यूब पर पहली बार 'बूंदी की खीर' बनाने का एक वीडियो पोस्‍ट किया। कक्षा 5 तक पढ़ी शशिकला कैमरे के सामने आने में हिचक रही थीं। इसलिए उनकी शर्त थी कि उनका चेहरा नहीं आना चाहिए। ऐसे में झिझकते हुए उन्होंने अपनी पहली वीडियो बनाई।


'आम के आचार' बनाने से मिली पहचान
शशिकला को पहले साल में कामयाबी नहीं मिली। उनको पहचान मई 2018 में पोस्ट किए अपने 'आम के आचार' वीडियो से मिली। ये वीडियो कम समय में वायरल हो गया। इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा। इस वीडियो के बाद से 'अम्‍मा की थाली' की सफलता का सफर शुरू हो गया।


'सूजी के गुलाब जामुन' डिश भी हुआ वायरल
शशिकला की सबसे ज्यादा वायरल हुई वीडियो 'सूजी के गुलाब जामुन' की डिश है। जिस पर 5 करोड़ व्‍यूज है। वहीं इनके रसगुल्‍ले के वीडियो को 4 करोड़ लोग देख चुके हैं। आज 'अम्‍मा की थाली' चैनल पर 16 लाख से ज्यादा सब्‍सक्राइबर्स और 26 करोड़ व्‍यूज हैं।