
Jaunpur News
Jaunpur News : जफराबाद थानाक्षेत्र के जैतपुर गांव में 12 वीं के छात्र का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गयी। शव बेल्ट के सहारे लटका हुआ था। सुबह परिजनों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को विशाल चौहान(19) की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने परिजनों को इमोशन लेटर लिखा है और कहा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर के अनुसार प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है।
रोज की तरह अपने कमरे में सोया था विशाल
विशाल के घर वालों ने बताया कि विशाल शनिवार की रात रोज की तरह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। रात में कब वह घर के बाहर गया किसी को नहीं पता। सुबह ग्रामीणों ने हल्ला मचाया तो हम घर से को पेड़ से लटका देख पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। परिजनों में कोहराम मच गया। बदहवास परिजनों ने शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।
सुसाइड नोट में लिखा इमोशनल सन्देश
सूचना पर पहुंची जफराबाद थाने की पुलिस ने मृतक विशाल का पेंट चेक किया तो उसमे से सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें विशाल ने लिखा था कि 'आई लव यू मम्मी-पापा, आप लोग टेंशन नहीं लेना, मैं बीयर पीता हूं और मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं होगा जैसी बातें लिखी हैं। विशाल के पिता गाजियाबाद में नौकरी करते हैं। परिजनों ने उन्हें सूचना दी है। विशाल दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था।
Updated on:
17 Sept 2023 06:28 pm
Published on:
17 Sept 2023 06:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
