
Jaunpur News
Jaunpur News : जौनपुर शहर के ओलंदगंज इलाके में कचहरी रोड पर स्थित होटल गौतम बुद्ध में छापेमारी कर देह व्यापार का भांडाफोड़ कर दिया। इस दौरान पुलिस ने मौके से 8 लोगों को पकड़ लिया, जिसमें 2 युवक, 3 महिलाएं और 3 युवतियां शामिल हैं। सभी को सिटी मजिस्ट्रेट ने कोतवाली थाने भेजवाया जहां मामले की जांच चल रही है। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि होटल मऊ की किसी ललन नाम के व्यक्ति का है।
गए थे अतिक्रमण हटाने, कर दी छापेमारी
सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह ओलंदगंज इलाके में अतिक्रमण अभियान चलवा रहे थे। उसी दौरान क्षेत्र के कुछ लोगों ने शिकाये की कि बगल में स्थित होटल गौतम बुद्ध में हर वक्त लड़कियों का आना जाना लगा रहता है। यहां देह व्यापार चल रहा है जिससे समाज और मोहल्ले पर बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में मैंने अपनी पुलिस टीम को साथ लिया और होटल में छापेमारी की।
आपत्तिजनक अवस्था में मिले कपल, एक रूम में मिली तीन लड़कियां
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस छापेमारी में सबसे पहले होटल के बाहर का गेट बंद करवा दिया गया और फिर छापेमारी की गयी तो एक रूम में तीन लडकियां और एक रूम कपल आपत्तिजनक अवस्था में मिले। इसके अलावा कई आपत्तिजनक सामाग्री होटल के कमरों से मिली है। इसपर करवाई की गई है।
6 महिलाएं और 2 पुरुष गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि इसपर करवाई करते हुए होटल से 6 महिलाएं और 2 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक लड़की की उम्र काफी कम है जो जांच के बाद पता चलेगा। सभी को थाना कोतवाली लाया गया है और एफआईआर दर्ज करवाते हुए सभी को सम्बंधित धराओं में जेल भेजा जाएगा।
संकरी गली में होने से मिल रहा था फायदा
सिटी मजिस्ट्रेट से जब पूछा गया कि धड़ल्ले से बिना आधार के कमरा उपलब्ध हो रहा था क्या इसकी पुलिस को जानकारी नहीं थी ? क्या ये पुलिस का फेलियोर है तो उन्होंने कहा कि संकरी गली में होने की वजह से होटल संचालक इसका फायदा उठा रहे हैं। यह बहुत जर्जर अवस्था में भी है। ऐसे में किसी का ध्यान भी इस तरफ नहीं जाएगा आज मेरे औचक छापे में मामला खुल गया।
Published on:
26 May 2023 05:16 pm
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
