15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaunpur News : शाहगंज में नवनिर्वाचित चेयरमैन पति सहित 25 पर मुकदमा, 13 गिरफ्तार, जानिए वजह

Jaunpur News : नवनिर्वाचित चेयरमैन रचना सिंह के पति सहित अन्य पर हुए इस मुकदमें के बाद शाहगंज में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों का कहना है की यह चुनाव में हार के बाद की गए बदले की कार्रवाई है। बता दें की इस सीट पर विधायक की साख दांव पर थी।

2 min read
Google source verification
Jaunpur News

Jaunpur News

Jaunpur News : भाजपा की बयार के बीच जौनपुर जिले की शाहगंज नगर पालिका सीट जिसे भाजपा का गढ़ माना जाता है वहां इस बार हुए चुनाव में सपा ने बाजी मारी है। सपा उम्मदीवार रचना सिंह ने भाजपा उम्मीदवार गीता जायसवाल के अरमानों पर पानी फेर दिया, लेकिन सपा उम्मीदवार की जीत की खुशी अब उनके पति और 24 अन्य लोगों के लिए दिक्कत बन गई है। सपा उम्मीदवार की जीतने के बाद प्रतिबन्ध के बावजूद विजय जुलूस निकालने का मुकदमा शाहगंज पुलिस ने 20 नामजद और 5 अज्ञात लोगों पर लिखा है, जिसमें अभी तक 13 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

चेयरमैन रचना सिंह के पति पर हुआ मुकदमा

सपा प्रत्याशी रचना सिंह ने भाजपा उम्मीदवार को अकरारी शिकस्त दी। आरओ ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया और समर्थकों के साथ वो पुराना चौक स्थित घर के लिए रवाना हुईं। प्रभारी निरीक्षक शाहगंज सदानंद राय ने बताया कि मंडी समिति स्थित मतगणना स्थल से उन्हें एस्कॉर्ट कर उनके घर छोड़ा और जब वापस लौटने लगा तो घासमंडी चौराहे पर जाम की स्थिति थी और दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल था। दुकानदार, दुकानें बंद कर रहे थे।

ऑटो रिक्शा के साथ निकला था जुलूस

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कुछ ही देर बाद पता चला कि जीती हुईं प्रत्याशी रचना सिंह ने शासन द्वारा लगाए गए प्रतिबन्ध के बावजूद अपने समर्थकों के साथ एक विजय जुलूस निकाला है, जिसमें एक ऑटो रिक्शा पर एक साइकिल भी बंधी हुई थी। समर्थक नारेबाजी करते हुए नगर भ्रमण कर रहे थे जिससे जगह-जगह जाम की स्थिति थी।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इसका संज्ञान लेते हुए थाने पर जुलूस निकालने, उपद्रव करने और रास्ता रोकने से संबंधित धाराएं लगाते हुए शाहगंज नगर पालिका अध्यक्ष के पति वीरेंद्र सिंह बंटी, सपा नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी, संतोष अग्रहरी, सैयद गौहर जैदी, अन्नू मोदनवाल, मोहम्मद अनवर बृजेश यादव, मोनू सिंह, चिरंजू, विशाल, महबूब अहमद, मोहम्मद आजम, मोहम्मद समीर, जुनेद, रियाज, शकील अहमद, अभिषेक यादव, अरबाज, मोहम्मद इरफान समेत चार-पांच अज्ञात भी शामिल है।