
Jaunpur News
Jaunpur News : उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव पर जौनपुर में FIR दर्ज की गयी है। उनके ऊपर पैतृक गांव के ग्राम प्रधान से वाद-विवाद, गाली गलौज और अपमानित करने का आरोप लगा है। यह मामला तब हुआ जब सोमवार मुंगराबादशाहपुर में स्थित तरहठी किल्हापुर में चकबंदी के लिए राजस्व की टीम पहुंची थी। इसपर पूर्व डीजीपी से ग्राम सचिवालय में प्रधान चंद्रेश गुप्ता से जमकर विवाद हो गया। चंद्रेश भाजपा नेता भी हैं। चंद्रेश ने अपने साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तरहठी किल्हापुर में चल रही चकबंदी
ग्राम प्रधान ने बताया कि सोमवार को चकबंदी के लिए गांव में राजस्व विभाग की टीम पैमाइश के लिए आयी थी। ग्राम सचिवालय में मै और राजस्व की टीम बैठी थी तभी पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव और उनके परिवार के लिए ग्राम सचिवालय पहुंचे और बातचीत करने लगे। कुछ ही देर बाद पूर्व डीजीपी ने पैमाइश को लेकर कुछ कहा जिसे प्रधान ने नहीं माना तो कहासुनी होने लगी। ग्राम प्रधान का आरोप है कि पूर्व डीजीपी ने उसे अपमानित किया और वहां से निकल जाने को कहा और अपशब्दों की बौछार कर दी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपमानित किया गया।
डीएम को दी सूचना
इस सम्बन्ध में चंद्रेश गुप्ता ने फ़ौरन एसडीएम मछलीशहर और डीएम को सूचना दी। सूचना पर मौके पर भारी पुलिस पहुंच गयी। एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को सुनने के बाद समझाया और पैमाइश के काम को आगे बढ़वाया। देर शाम तक पैमाइश हुई। वहीं सीओ मछलीशहर अतर सिंह ने बताया कि किसी जमीन की पैमाइश को लेकर पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव और पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजलाल यादव में बहस हुई थी। फिलहाल शांतिपूर्वक तरीके से पैमाइश कराई गई है।
दर्ज हुआ मुकदमा
इस सम्बन्ध में एसपी जौनपुर डॉ अजय पाल शर्मा ने बताया कि ग्राम प्रधान तरहठी किल्हापुर की तहरीर पर पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव पर जान से मारने की धमकी देने, आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
Published on:
12 Sept 2023 07:53 am
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
