14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaunpur News : मनबढ़ों ने युवती को मारी गोली, 10 मई को होनी है शादी

Jaunpur News : पसेवा गांव में गोली चलने के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। आरोपी की धर-पकड़ के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश डाल रही है।

2 min read
Google source verification
Jaunpur News

जौनपुर में मनबढ़ों ने युवती को मारी गोली, 10 मई को होनी है शादी

जौनपुर। केराकत कोतवाली के पसेवा गांव में बुधवार शाम गोली चलने से सनसनी फैल गयी। युवती को गोली उस समय मारी गयी जब वह चूल्हे में लगाने के लिए घर से कुछ दूरी पर स्थित सूखे नाले से मिटटी लेने गयी थी। गोली युवती के पैर में लगी है। युवती को फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है उसी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के अनुसार युवती की आगामी 10 मई को शादी है।

मनबढ़ों ने मारी गोली

इस सम्बन्ध में घायल युवती साक्षी (18) पुत्री सुरेंद्र यादव ने बताया कि वह शाम में चूल्हा पोतने के लिए मिटटी लेने गयी थी। जहां मिटटी लेने गयी वहां पहले से दो युवक मौजूद थे। मिटटी निकालना शुरू ही किया था कि वहां पहले से मौजूद दो युवकों में से एक ने गोली चला दी। गोली साक्षी के पैर में लगी जिसके बाद दोनों मंदबद्ध वहां से फरार हो गए।

परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल

गोली लगते ही युवती चीखने-चिल्लाने लगी जिसके बाद वहां से गुजर रहे गांव के ही एक व्यक्ति ने साक्षी को घर पहुंचाया, जहां से साक्षी को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। साक्षी के अनुसार वह एक लड़के को पहचानती है जिसका नाम अंकुर यादव है और गांव का ही रहने वाला है।

बोली पुलिस, जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी

इस सम्बन्ध में सीओ केराकत सौरव कुमार ने बताया कि शाम 7 केराकत कोतवाली के पसेवा गांव में युवती को गोली मारने की घटना सामने आयी थी। इस प्रकरण में पुलिस मौके पर गयी थी और जिला चिकित्सालय में भी पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है। युवती की मां ने क्षेत्र के ही अंकुर यादव के नाम नामजद तहरीर दी है। साथ ही उन्होंने किसी भी तरह से छेड़खानी की बात नहीं की है। सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।