16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaunpur News: तेज रफ्तार का कहर, डिवाइडर पर चढ़ी बस, 5 की मौत और 14 घायल

तेज रफ्तार बस डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई,जिसमे पांच लोगों की मौत हो गई वहीं 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार बहुत ज्यादा थी,मोड़ देखकर भी उसने रफ्तार कम नहीं की।

less than 1 minute read
Google source verification

जौनपुर में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर तेज रफ्तार बस डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई,जिसमे पांच लोगों की मौत हो गई वहीं 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार बहुत ज्यादा थी,मोड़ देखकर भी उसने रफ्तार कम नहीं की।


वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर शंभूगंज बाजार के पास चकपटैला गांव के अंडरपास पर शुक्रवार की सुबह पौने नौ बजे तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर दायीं पटरी पर पलट गई। हादसे में बस परिचालक समेत पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। बस रामनगर घनश्यामपुर से जौनपुर की तरफ जा रही थी।
पुलिस ने क्रेन बुलाकर घायलों को निकलवाया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। बताया जा रहा है कि
कलीचाबाद निवासी बस चालक समरजीत पाल (50) और बदलापुर के चवरी लेदुका निवासी परिचालक कालीचरन यादव (40) सुबह बस लेकर जौनपुर के लिए चले थे। 52 सीट वाली बस में 40 सवारियां थीं। पुलिस के अनुसार, चकपटैला गांव के अंडरपास के पास चालक ने तेज रफ्तार बस से नियंत्रण खो दिया।
डिवाइडर पर चढ़कर बस दाहिनी तरफ पटरी पर पलट गई। चालक हादसे के बाद भाग गया। थानाध्यक्ष बक्शा विक्रम लक्ष्मण सिंह पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया, तब तक चार यात्रियों की मौत हो चुकी थी। एक यात्री ने जिला चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। 14 घायलों को नौपेड़वा सीएचसी पर उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया।