6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaunpur Nikay Chunav Result : जौनपुर नगर पालिका सीट पर बसपा का किला ध्वस्त, खिला कमल, तीन सीटों पर दौड़ी साइकिल

Jaunpur Nikay Chunav Result : जौनपुर में पिछले कई बार से बसपा के कद्दावर नेता माने जाने वाले दिनेश टंडन नगर पालिका चेयरमैन थे। उसके बाद उनकी पत्नी माया टंडन चेयरमैन बनीं। जौनपुर की जनता भी उन्हें पार्टी ने व्यक्तित्व पर मत देते थे पर इस वर्ष ट्रिपल इंजन से विकास के दावे ने इस किले में सेंधमारी कर दी।

2 min read
Google source verification
Jaunpur Nikay Chunav Resulti

भाजपा उम्मीदवार मनोरमा मौर्या ने 22 साल बाद जौनपुर में कमल खिलाया है।

Jaunpur Nikay Chunav Result : जौनपुर की सभी 12 निकायों के परिणाम शनिवार को देर शाम तक आ गए। ट्रिपल इंजन की सरकार के नारे के साथ इस चुनाव में उतरी भाजपा ने जौनपुर नगर पालिका सीट पर बसपा प्रत्याशी और साल 2017 में चेयरमैन बनी माया टंडन और उनके पति दिनेश टंडन का 22 साल पुराना तिलिस्म तोड़ कमल खिला दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली ने भाजपा को संजीविनी दी और पिछले चुनावों की अपेक्षा जनता के आशीर्वाद से भाजपा ने इस वर्ष जौनपुर सदर सीट सहित जिले की 4 निकायों में अपना परचम लहरा दिया।

टंडन परिवार का टूटा तिलिस्म

जौनपुर सदर सीट नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद पर बसपा के दिनेश टंडन और उनकी पत्नी माया टण्डन को कद्दावर प्रत्याशी माना जाता है, लेकिन साल 2023 के निकाय चुनाव की कल संपन्न हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी मनोरमा मौर्या ने 10791 मतों के अंतर से बसपा की टंडन को हराकर यहां भाजपा का कमला खिला दिया। मनोरमा मौर्या को जहां 37406 वहीं माया टंडन को 26615 मत से ही संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही टंडन परिवार का शहर जौनपुर में बना तिलिस्म टूट कर बिखर गया। इसके अलावा भाजपा ने मुंगरा बादशाहपुर नगर पालिका, गौरा बादशाहपुर नगर पंचायत और बदलापुर नगर पंचायत में भी कमल खिला।

शाहगंज नगर पालिका में भाजपा की नहीं बची साख
जौनपुर जिले की सबसे हॉट सीट मानी जा रही नगर पालिका परिषद् शाहगंज सीट पर भाजपा की साख को धक्का लगा और भाजपा प्रत्याशी गीता जायसवाल को सपा की रचना सिंह ने दिन में तारे दिखा दिए। उन्होंने गीता जायसवाल को 2560 मतों से हरा दिया। गीता जायसवाल को कुल 4963 और सपा की रचना सिंह 7523 मत मिले हैं। इसके अलावा सपा की प्रत्याशी उम्मेराहिला ने जफराबाद नगर पंचायत और सपा प्रत्याशी वसीम अहमद ने खेतासराय नागर पंचायत पर जीत का परचम लहराया।

बसपा को एक सीट, चार पर निर्दल का कब्जा
साल 2017 के निकाय चुनाव में बसपा को जनपद के निकाय चुनाव एक सीट मिली थी। इस वर्ष उसे 12 निकायों में एक सीट से संतोष करना पड़ा। मछलीशहर नगर पंचायत सीट पर संजय जायसवाल ने जीत का परचम लहराया। इसके अलावा कचगांव नगर पंचायत से निर्दल प्रत्याशी फिरोज ने जीत हासिल की। रामपुर नगर पंचायत से निर्दल प्रत्याशी विनोद कुमार ने जीत हासिल की, केराकत नगर पंचायत से ज्योति ने जीत का परचम बुलंद किया और मड़ियाहूं नगर पंचायत से निर्दल रुखसाना ने जीत हासिल की।