
Jaunpur Crime
Jaunpur Crime : अपराध और अपराधियों पर लगातार उत्तर प्रदेश पुलिस नकेल कस रही है। इसी क्रम में जौनपुर जनपद के खेतासराय थाने की पुलिस को शनिवार की सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी जब एक फर्जी पुलिसकर्मी को पुलिस ने हूटर लगी लग्जरी कार, पुलिस की वर्दी और कई अन्य कागजातों और मुहरों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक जौनपुर का ही रहने वाला है और हाइवे पर उसने पुलिस की वर्दी की धौंस दिखाकर अभी तक लाखों रुपए ऐंठे थे। फिलहाल पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए शनिवार की शाम उसे जेल भेज दिया।
वाहन चेकिंग में पुलिस ने रोका
इस सम्बन्ध में सीओ शाहगंज शुभम तोदी ने बताया कि एसपी के निर्देश में पूरे सर्किल में वाहनों की लगातार चेकिंग कराई जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी मय पुलिस फोर्स शनिवार की सुबह मानीखुर्द रोड पर संदिग्ध वाहन संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग के दौरान जौनपुर की तरफ से एक संदिग्ध स्वीफ्ट डिजायर कार जिसपर लाल नीली बत्ती लगी हुई थी, आती दिखायी पड़ी, जिसको रोककर सम्मान पूर्व व मर्यादित ढंग से उसमें बैठे व्यक्ति से पूछताछ किया गया तो अपना नाम उमेश यादव पुत्र शिवपूजन यादव निवासी मवईं थाना खेतासराय जनपद जौनपुर बताया।
संदिग्ध लगने पर की कड़ाई, तो खुल गया राज
सीओ ने बताया कि खेतासराय प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव को युवक अपनी बातचीत से कुछ संदिग्ध लगा तो उन्होंने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया और बताया कि मैं सिपाही की वर्दी पहन कर लाल नीली बत्ती लगी गाड़ी से जब निकलता था तो जनता में धौंस जमाता था तथा गाड़ी और वर्दी के उपयोग से रात में ट्रकों को रोककर चेकिंग के बहाने पैसा वसूली करता था। आज पकड़ा गया, जबकि पूर्व में कई बार वर्दी का रौब दिखाकर चेकिंग से बच चुका हूं।
बरामद हुए कई दस्तावेज, पुलिस ने भेजा जेल
युवक की कार और उसकी तलाशी में एक जोड़ा खाकी वर्दी मय साज सज्जा, विभागीय पहचान पत्र, दो पेपर जिस REQUISITION HOR QUOTA का फार्म जिसके पृष्ठ भाग पर भारतीय रेल INDIAN RAILWAYS का लोगो, चार आवाजाही का फार्म हिन्दी अंग्रेजी में उ0रे0 सी एफ -1/C.F-1 जनरल 97 अंकित, 50 रूपये का स्टाम्प पेपर, एक मोबाइल फोन VIVO कम्पनी, एक मोहर For Gurhai Enterprises LLP (Designated Partner) मिला है। पुलिस ने उसे धारा 419/420/467/468/471/171 IPC के तहत जेल भेज दिया है।
Published on:
10 Sept 2023 10:07 am
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
