15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्टूडेंट से किस मांग रहा था यूनिवर्सिटी प्रोफेसर, ‘बीएड-टीईटी करा देंगे…तुम्हें सेक्स करना होगा’, वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आरोपी प्रोफेसर छात्रा कोशिश करने का ऑफर दे रहा है और कहता है कि अब तो बहुत सी दवाइयां आती है कोई दिक्कत नहीं होने वाला है।

2 min read
Google source verification
university_teacher.jpg

सोशल मीडिया के जमाने में हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल हो जा रहा है। इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

तमाम मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह वीडियो जौनपुर के पूर्वांचल विश्वविद्यालय का बताया जा रहा है। इस शर्मनाक घटना के सामने के आने के बाद कई तरह की चर्चा हो रही है। असली सच क्या है, यह जांच का विषय है।

जानिए वीडियो में क्या हो रहा वायरल
एक वायरल वीडियो में विश्वविद्यालय के एचओडी एक छात्रा से गंदी बात करते हुए नजर आ रहा हैं। वह छात्रा से बार-बार किस मांग रहे हैं। और अच्छे नंबरों से पास होने के लिए सेक्स करने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले का वीडियो छात्रा ने खुद ही बनाया है, जो की एचओडी के इन बातों से काफी परेशान हो गई थी। अपनी पढ़ाई को भी छोड़ने वाली थी, पर जाते-जाते एचओडी को सबक सिखाने के लिए छात्रा ने यह वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आरोपी प्रोफेसर छात्रा को साथ में सोने का ऑफर दे रहा है और कहता है कि अब तो बहुत सी दवाइयां आती है कोई दिक्कत नहीं होने वाला है इसके अलावा सेक्स करने के एवज में वह छात्रा को बीएड और टीईटी कराने का ऑफर भी देता है।

प्रोफेसर पर होगी कड़ी कार्रवाई
इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए लेते हुए विश्व विद्यालय के प्राचार्य ने मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने बताया कि अभी तक ऐसा एक भी मामला, किसी भी छात्रा के द्वारा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर नहीं लगाया गया था। इस मामले की पूरी जांच मैं स्वयं ही करूंगा। हालांकि वायरल वीडियो में दिखाए गए प्रोफेसर के बारे में पूछने पर प्राचार्य ने बस इतना कहा कि मामला पुलिस प्रशासन के संज्ञान में है। और वह अपनी जांच शुरू कर दिए है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के छात्रों का ठिकाना है पूर्वांचल विश्वविद्यालय
आपको बता दें कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय पूर्वी उत्तर प्रदेश का एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है। एक समय में पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश के छात्र छात्राओं का जमावड़ा इसी विश्वविद्यालय के इर्द-गिर्द होता था। जो छात्र यहां नहीं आ पाते थे, वह इसी विश्वविद्यालय के संबंधित कॉलेजों में अपने स्नातक की पढ़ाई पूरी करते थे। वर्तमान समय में भी पूर्वांचल विश्वविद्यालय में जौनपुर और उसके आसपास के जिले जैसे सुल्तानपुर, मऊ, आजमगढ़, भदोही, बलिया के छात्र छात्रा अपनी स्नातक की पढ़ाई यहीं से करते हैं।