
CG Suspend News: सादी वर्दी में अवैध शराब पकड़ने पहुंचे, बिना कार्रवाई छोड़ा, दो आरक्षक सस्पेंड(photo-patrika)
jaunpur news: यूपी में 15 दिसंबर से विद्युत उपभोक्तओं को राहत पहुंचाने और ज्यादा से ज्यादा राजस्व जमा कराने के लिए विभाग द्वारा ओटीएस स्कीम चलाई गई है। जिसमें ज्यादा से बकाएदारों का पंजीकरण कराते हुए उनका अधिभार माफ कर बिल जमा कराया जा रहा है। हर जिले में इस योजना के तहत युध्दस्तर पर कार्य कराया जा रहा है। इसी योजना में लापरवाही बरतने पर जौनपुर के अधिशासी अभियंता राम सनेही को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्रबंध निदेशक विद्युत वितरण निगम शम्भू कुमार द्वारा की गई है।
लापरवाही पर की गई कार्रवाई
प्रबंध निदेशक शम्भू कुमार की ओर से जारी पत्र में साफ लिखा गया है कि ओटीएस योजना में निर्धारित पंजीकरण के लक्ष्य के सापेक्ष खराब प्रगति पाए जाने तथा विभागीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के लिए दोषी पाए जाने पर अनुशासनिक कार्रवाही किए जाने का मामला बनता है। जिसपर अधिशासी जौनपुर अभियंता राम सनेही को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
Published on:
25 Dec 2024 08:50 pm
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
