7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जौनपुर पहुंचे भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव, हुआ ऐसा स्वागत

उन्होंने 24 जुलाई को होने वाले काशी क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों संग बैठक की।

2 min read
Google source verification
BJP

भाजपा

जौनपुर. भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चन्द श्रीवास्तव शुक्रवार को जौनपुर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने 24 जुलाई को होने वाले काशी क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों संग बैठक की। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और जिलाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें

दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में पकड़े गए दो करोड़ रुपये कैश, दो युवक गिरफ्तार


उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री भाजपा सलिल बिश्नोई सहित प्रदेश के कई प्रमुख नेता भाग लेंगे। क्षेत्रीय कार्यसमिति की पहली बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की सफलता और संगठन के कार्य योजनाओं के लिए रणनीति बनाई जाएगी। इस समय पूरे देश में भाजपा की लहर सुनामी में बदल चुकी है। विपक्ष के पास जनता में जाने के लिए कोई भी मुद्दा नहीं बचा है। मोदी के नेतृत्व में देश अपना परचम लहरा रहा। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी के कार्यों को देखकर जनता भाजपा को केंद्र में पुनः स्थापित करने की का मन बना चुकी है।

उसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पत्रकार राजेश श्रीवास्तव के बड़े भाई अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव चमन के निधन पर उनके आवास हुसैनाबाद पर जाकर शोक संवेदना प्रकट किया। साथ ही कॉयस्थ कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव के भाई व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता ऋषिकेश श्रीवास्तव के पिता के निधन पर उनकी आवास हुसैनाबाद पर जाकर शोक संवेदना प्रकट किया।

भाजपा नेता अमित श्रीवास्तव के आवास पर वाजिदपुर तिराहा पर आवास पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया मुलाकात किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया, राम सिंह मौर्य, डॉ. अजय सिंह, पुष्पराज सिंह, संदीप तिवारी, सुशील मिश्रा, राजवीर दुर्गवंशी,अभय राय, मनीष सेठी, छाया सेठी, मनीष श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, दीपू मिश्रा, मो सैफ , रूसी भाई , सलमान अब्बास, शाहंशाह हुसैन, राम कृष्ण बिन्द बाबाजी मौजूद रहे।
By Javed Ahmad