14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी का एक ऐसा बाहुबली जिसने पेरिस में रचाई थी तीसरी शादी, बड़े अमीर घराने की इस लड़की को दे बैठा दिल

Politicians love marriage: यूपी के एक ऐसे ही नेता हैं जिनका दिल एक बार नहीं 3 बार धड़का। आलोचनाओं की परवाह किए बैगर इन्होंने ना सिर्फ अपने साथी का हाथ थामा, बल्कि जीवन की नई पारी भी शुरू की।

4 min read
Google source verification
srikala_reddy_5.jpg

Dhananjay Singh Personal Life: कहते हैं प्यार और शादी की कोई उम्र नहीं होती है। जब दिल मिल जाए और जीवन संग गुजारने का मन करें, तो फिर ले लो सात फेरे। यूपी के एक ऐसे ही नेता हैं जिनका दिल एक बार नहीं 3 बार धड़का। आलोचनाओं की परवाह किए बैगर इन्होंने ना सिर्फ अपने साथी का हाथ थामा, बल्कि जीवन की नई पारी भी शुरू की। इसी में एक नाम है धनंजय सिंह।

उत्तर प्रदेश के चर्चित राजनेता हैं। उनकी गिनती बाहुबली नेता के तौर पर की जाती है। वह करीब 25 साल से राजनीति में सक्रिय हैं। उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी (Srikala Reddy) जौनपुर से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। श्रीकला उनकी तीसरी पत्नी हैं। इससे पहले मायावती (Mayawati) की बसपा (BSP) के पूर्व सांसद धनंजय सिंह दो बार शादी कर चुके थे। पहली पत्नी के निधन और दूसरी से तलाक के बाद साल 2017 में धनंजय सिंह ने श्रीकला रेड्डी से तीसरी शादी रचाई थी। सबसे खास बात यह शादी पेरिस में हुई थी। आइए जानें धनंजय सिंह की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें:

जौनपुर मेंबच्चा-बच्चा जिस नाम से वाकिफ है- वो हैं धनंजय सिंह
उत्तर प्रदेश का जिला जौनपुर, जो अक्सर अपराध की खबरों को लेकर जाना जाता है। जहां की पृष्ठभूमि से एक से बढ़कर एक अपराधी आते हैं। उसी जौनपुर में बच्चा-बच्चा जिस नाम से वाकिफ है- वो हैं धनंजय सिंह।

धनंजय सिंह का राजनीतिक जीवन ज्यादा ऊंचाइयों की तरफ न भी बढ़ा हो लेकिन अक्सर वो किसी न किसी खबर को लेकर चर्चा में आते ही रहे हैं। पर्सनल लाइफ से लेकर आपराधिक मामलों में वो अक्सर विरोधियों के निशाने पर रहे।

एक पत्नी ने की थी खुदकुशी
धनजंय की तीन शादियां भी हमेशा खबरों में रहीं। पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पहली शादी साल 2006 में हुई थी। उनकी पहली पत्नी का नाम मीनू सिंह था। शादी को अभी एक साल भी नहीं बीता था कि मीनू सिंह ने खुदकुशी कर ली।
मीनू के निधन के बाद धनंजय सिंह ने जागृति सिंह से ब्याह रचा लिया। जागृति सिंह पेशे से डॉक्टर हैं। जागृति ने साल 2012 में यूपी विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। साल 2017 में जागृति और धनंजय सिंह का तलाक हो गया।

साल 2017 में जागृति और धनंजय सिंह का तलाक हो गया
जागृति सिंह पर अपनी हाउस हेल्प के मर्डर के आरोप भी लगे जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इसी धनजंय सिंह और जागृति के तलाक की खबरें आईं और उसके बाद दोनों की राहें अलग हो गईं। जागृति सिंह से तलाक के बाद धनंजय सिंह ने श्रीकला रेड्डी से ब्याह किया।

निप्पो बैटरी ग्रुप से ताल्लुक रखती हैं श्रीकला रेड्डी
श्रीकला रेड्डी दक्षिण भारतीय हैं। श्रीकला भी तलाकशुदा हैं। वह तेलंगाना के बिजनेस फैमिली से संबंध रखती हैं। वह निप्पो बैटरी ग्रुप से ताल्लुक रखती हैं। श्रीकला का ताल्लुक तेलंगाना प्रांत के रईस सियासी परिवार से है और उनके पिता स्वर्गीय जितेंद्र रेड्डी नलगोंडा जिले की कोऑपरेटिव के अध्यक्ष रह चुके हैं। श्रीकला के पिता तेलंगाना की हुजूरनगर विधानसभा सीट से निर्दल विधायक भी रहे हैं। उनकी माता ललिता रेड्डी पैतृक गांव और रत्नावरम की सरपंच रह चुकी हैं।

धनंजय सिंह ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में श्रीकला रेड्डी से शादी की थी
श्रीकला अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। श्रीकला ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई चेन्नई से पूरी की और इसके बाद उन्होंने हैदराबाद से बीकॉम किया। ग्रेजुएशन के बाद अमेरिका से आर्किटेक्चर इंटीरियर डिजाइनर का कोर्स किया और फिर इंटीरियर डिजाइनिंग के बिजनेस में ही उतर पड़ीं।

खबरों के मुताबिक धनंजय सिंह ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में श्रीकला रेड्डी से शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो गई थीं। उन्होंने रिशेप्‍शन देकर पहली बार इसकी सार्वजनिक स्वीकारोक्ति की थी।
लखनऊ के एक होटल में आयोजित रिसेप्‍शन पार्टी बेहद शानदार रही थी।

2021 में श्रीकला रेड्डी जौनपुर से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीती
इस दौरान कई राजनीतिक दलों के नेता और बड़े अधिकारी मौजूद रहे थे। बताया जा रहा है कि रिशेप्‍शन में यूपी सरकार में मंत्री कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह, स्वाती सिंह, नसीमुद्दीन सिद्दकी, नरेश अग्रवाल, संजय सिंह, अमिता सिंह, अरविंद सिंह गोप, विधायक डाक्टर हरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।

शादी के बाद श्रीकला की रुचि राजनीति में जगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। हालांकि फिर वह पार्टी से अलग भी हो गईं। साल 2021 में श्रीकला रेड्डी जौनपुर से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीती हैं।