16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईद के लिए बाजार तैयार, खरीददारी तेज: जाने इस बार का क्या है ट्रेंड

ईद का चांद दिखने में सप्ताह से कम दिन ही शेष बचे हैं।

2 min read
Google source verification
Market ready for eid shoping

ईद के लिए बाजार तैयार, खरीददारी तेज: जाने इस बार का क्या है ट्रेंड

जौनपुर. ईद का चांद दिखने में सप्ताह से कम दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में ईद की खुशियों के स्वागत के लिए बाजार दुल्हन की तरह सजने शुरू हो गए हैं। बाजार में कपड़े की खरीददारी भी जोरों पर हो रही है। दोपहर के समय गर्मी के चलते खरीदारों की संख्या कम दिखाई देती है। लेकिन शाम को रोजा इफ्तार के बाद रोजेदार खरीदारी करने के लिए निकल पड़ते हैं।

इससे बाजार की रौनक बढ़ जाती है। अभी तक बाजार में सबसे ज्यादा कुर्ते पजामे की खरीदारी हो रही है। नए कुर्ते पजामे में लोग ईदगाह में नमाज पढ़ने जाते हैं। युवाओं की सबसे खास पसंद पठानी सूट है। इस बार बाजार में रसमलाई सूट ने अपनी आमद दर्ज कराई है। बावजूद इसके अभी भी युवा सबसे ज्यादा सफेद रंग के कुर्ते पजामे को ही तवज्जो दे रहे हैं। इसमें भी डिजाइनर कुर्ते पजामे को युवा सिलवा रहे हैं। कुर्ते पजामे की डिमांड इतनी है कि बाजार में टेलर्स भी कुर्ते पजामे के आर्डर लेने में आनाकानी कर रहे हैं। बाजार के कई बड़े टेलर्स ने तो आर्डर लेने से मना कर दिया है। कॉटन और लखनवी चिकन के कुर्ते काफी पसंद किए जा रहे हैं।

दरअसल, कुर्ता पजामा गर्मी के मौसम में ज्यादा आराम दायक होते हैं। कपड़ा व्यापारी साबिर का कहना है कि, ईद की तैयारियों के साथ कुर्ता पजामा की खरीददारी तो होती है। साथ ही टोपियों की भी काफी बिक्री हो रही है। टेलर का कहना है कि पिछले पांच दिन पहले ही कुर्ता पजामा के आर्डर लेने बंद कर दिए हैं।कुर्ता पजामा के साथ ही बाजार में रेडिमेड कपड़ों की भी बिक्री हो रही है। युवा और बच्चे जींस, टी-शर्ट, शर्ट, टोपी, जूते और इत्र आदि की बिक्री जोरों पर हो रही है। अपनी-अपनी पसंद के अनुसार युवा कपड़ों के रंग पसंद कर रहे हैं।

ईद की खरीददारी से बाजार में अच्छा-खासा व्यापार होने की संभावना है। महिलाएं खरीद रही कुर्ती-प्लाजो युवाओं की तरह युवतियों और महिलाओं में भी ईद की खरीददारी के लिए खासा उत्साह है। महिलाएं सलवार कुर्ता, कुर्ती प्लाजो, सलवार-सूट, रेडीमेड कुर्ती लेगिंगस, जूती, सैंडल, के साथ ही इत्र, चूडियां, दुपट्टे, काजल, नेल पॉलिस, लिपिस्टिक समेत अन्य सौंदर्य प्रसाधन के सामान भी खरीद रही हैं।

input जावेद अहमद