
Jaunpur News
Jaunpur News : शहर के लाइन बाजार थानाक्षेत्र के अंतर्गत दीवानी न्यायालय में पेशी पर आए मुल्जिम के ऊपर गोली चलाए जाने से हड़कंप मच गया। इस हमले में मुल्जिम और एक अन्य को गोली लगी है। इस दौरान मौके पर मौजूद मुल्जिम के भाई ने एक व्यक्ति को हिम्मत का परिचय दिखाते हुए पकड़ लिया जिसपर मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है।
तीन भाइयों ने मारी गोली
इस सम्बन्ध में मुल्जिम के भाई अखिलेश गिरी ने बताया कि उनके भाई मिथिलेश गिरी की आज 302 के एक मामले में पेशी थी। जेल से उन्हें लाकर सीजेएम कोर्ट ले जाया जा रहा था। उसी समय गोली चलने की आवाज आई तो भाई ने कहा कि कोई पटाखा फोड़ रहा है क्या पर तब तक मेरी नजर चला रहे श्रवण पर पड़ गई थी और मैंने भाई को नीचे गिरा दिया। श्रवण यादव के साथ वीरेंद्र और अंकित यादव भी थे।
दोबारा गोली मारने के बाद दबोचा
अखिलेश ने बताया कि श्रवण ने दोबारा फायर किया तो मैंने उसे दबोच लिया। इसपर अधिवक्ताओं ने जमकर उसकी पिटाई कर दी। अखिलेश ने बताया कि इस गोली काण्ड में मिथिलेश और सूर्य प्रताप राय को गोली लगी है जिन्हे पुलिस ने एडमिट करवाया है।
दो राउंड हुआ फायर
वहीं चश्मदीद गवाह अधिवक्ता एनवी सिंह ने बताया कि अचानक दोपहर में दो राउंड गोली चली तो मैंने उस तरफ देखा तो पुलिस कस्टडी में मुल्जिम पर फायर किया गया था। ऐसे में तत्परता दिखाते हुए पुलिस के जवानों ने मुल्जिम को बचा लिया।
Updated on:
16 May 2023 04:00 pm
Published on:
16 May 2023 02:02 pm
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
