6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्ल्स हॉस्टल में देर रात पहुंची छात्रा, पूछने पर दिया ये जवाब, मचा हंगामा

युनिवर्सिटी का ही एक कर्मचारी छात्रा को छोड़ने आया था, छात्रा से पूछताछ करने पर वह सुरक्षाकर्मियों से उलझ गया।
2 min read
Google source verification
Purvanchal University

पूर्वांचल विश्वविद्यालय

जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के ग‌र्ल्स हॉस्टल में सोमवार की रात जमकर हंगामा हुआ। बात तब बढ़ी जब अपनी आदतों के लिए मशहूर एक कर्मचारी देर रात एक लड़की को हॉस्टल छोड़ने गया। इस बात को लेकर सुरक्षा कर्मियों ने आपत्ति जताई। इस पर कर्मचारी और सुरक्षा गार्डों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला खत्म करा दिया।


पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो ग‌र्ल्स हॉस्टल है। जिसके बंद होने का समय शाम छह बजे है। सोमवार की देर रात विश्वविद्यालय में अपनी आदतों के लिए मशहूर एक कर्मचारी पीजी कोर्स की एक छात्रा को हॉस्टल पहुंचाने गया। हॉस्टल गेट से थोड़ा पहले रुक कर वो छात्रा के भीतर जाने का इंतज़ार करने लगा। छात्रा गेट तक पहुंची तो गार्डों ने उसे भीतर जाने से रोक दिया। छात्रा से देर रात में आने की वजह पूछी तो वो सकपका गई और।

इस दौरान दूर खड़े कर्मचारी से ग‌र्ल्स हॉस्टल के आस-पास भटकने का कारण जानना चाहा तो नोकझोंक शुरू हो गई। जिम्मेदार लोगों ने मामले की जानकारी प्राक्टर डा.संतोष कुमार को दी। उन्होंने तत्काल इस बात की सूचना विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी को दी। इसको लेकर विश्वविद्यालय में काफी देर तक हंगामा मचा रहा। काफी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी भी वहां पहुंच गए। रात करीब 11 बजे पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया।

इस संबंध में पूर्वांचल विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी अनिल मिश्रा का कहना है कि विश्वविद्यालय का एक कर्मचारी छात्रा को हॉस्टल पहुंचाने गया था। पूछने पर बताया कि बेटी की सहेली है। चूंकि छात्रावास बंद हो चुका था इसलिए जिम्मेदार कर्मी और सुरक्षा गार्डों ने इस तरह की आदत का विरोध किया। जिसके बाद लोगों के बीच कहासुनी हुई। प्राक्टर ने फोन पर इसकी जानकारी दी तो जांच के लिए पहुंचा तो दोनों पक्षों ने बातचीत कर मामले को समाप्त कर लिया गया। चर्चा है कि छात्रा को पहुंचाने वाला कर्मी आये दिन यही करता है। इससे गर्ल्स हॉस्टल भी चर्चा में बना रहता है।
By Javed Ahmad

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग