13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए कौन है संगीता यादव, जिन्हें शिवपाल ने जौनपुर सीट से बनाया उम्मीदवार

संगीता यादव समाजवादी पार्टी में जौनपुर से बड़ा नाम रही हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Sangeeta yadav

Sangeeta yadav

जौनपुर. लोकसभा चुनाव को लेकर शिवपाल ने जौनपुर सीट से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से संगीता यादव को उम्मीदवार बनाया है। संगीता यादव शिवपाल की करीबी मानी जाती हैं। संगीता यादव समाजवादी पार्टी में जौनपुर से बड़ा नाम रही हैं।


जानिए कौन है संगीता यादव
संगीता यादव समाजवादी पार्टी में जौनपुर से बड़ा नाम रही हैं। इन्हें अखिलेश यादव सरकार में ललित कला अकादमी का चेयरमैन बनाकर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बनाया गया था। कुछ ही दिनों में संगीता यादव का कद बढ़ने लगा था। सपा में महिला नेता के तौर पर वह उभर रही थीं। इसी दौरान आया 2017 का विधानसभा चुनाव। इस चुनाव के पहले ही समाजवादी पार्टी में पारिवारिक लड़ाई छिड़ गयी। भतीजे अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव के बीच राजनीतिक विरासत को लेकर जंग हुई। इसमें संगीता यादव को नुकसान उठाना पड़ा। संगीता यादव को शिवपाल सिंह यादव खेमे का माना गया।


जब शिवपाल सिंह यादव ने विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की तो जौनपुर जिले से संगीता यादव का भी कैंडिडेट लिस्ट में नाम था। संगीता को बदलापुर से टिकट दिया गया था। पर अखिलेश यादव ने जब समाजवादी पार्टी पर कब्जा कर लिया तो उन्होंने फिर लिस्ट जारी की और संगीता का टिकट शिवपाल के करीबी होने के चलते काट दिया गया था।