10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कड़ाके की ठंड, 4 डिग्री और गिरा पारा, स्कूलों में फिर बढ़ायी गयी छुट्टियां, 8 को खुलेंगे स्कूल

.

less than 1 minute read
Google source verification
School Closed

स्कूल बंद

जौनपुर. भीषण ठंड को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां ए बार फिर बढ़ायी गयी हैं। प्रशासन ने स्कूली बच्चों को राहत देते हुए एक बार फिर छह और सात जनवरी तक कक्षा एक से लेकर पांच तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। ये आदेश सरकारी और प्राइवेट सभी विद्यालयों पर लागू होगा। हालांकि वाराणसी और चंदौली में स्कूल 8 जनवरी तक बंद किये गए हैं। उधर वाराणसी में तापमान में कमी आने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। शनिवार को तापमान चार डिग्री और गिरकर 10.2 डिग्री पर आ गया।

इसे भी पढ़ें

यूपी में कड़ाके की सर्दी, घना कोहरा, प्रशासन ने फिर बढ़ायी स्कूलों की छुट्टियां, नया आदेश जारी

जौनपुर डीएम ने स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर साफ किया है कि छुट्टी केवल बच्चों की होगी, इस दौरान अध्यापक स्कूल पहुंचकर रोज की तरह ही कार्य करेंगे। कक्षा एक से लेकर पांच तक को छोड़कर आगे की अन्य कक्षाओं में पढ़ायी होगी। सभी प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी भी हाल में स्कूल 10 बजे के पहले न खुलें।

By Javed Ahmad